पश्चिम बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?: 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट
बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को आयोजित किया जाएगा। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 206 सीटों पर कब्जा जमाया है। जबकि सत्ताधारी दल रही टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।
#WATCH | Kolkata | BJP State President Samik Bhattacharya says, "The oath-taking ceremony of the new Chief Minister of West Bengal will take place on 9th May..." pic.twitter.com/KVyR0AwN5y
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 5, 2026
यह भी पढ़ें- बंगाल के मुस्लिम वोटर किसके साथ: 115 सीटों पर ये तय करते थे तृणमूल की जीत-हार, इसमें भाजपा ने कैसे लगाई सेंध?
क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समित भट्टाचार्य?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी मजदूरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद अपने पैसे खर्च करके वोट डालने के लिए यात्रा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह सलाम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई हिस्सों जैसे टोरंटो, डलास, सिलिकॉन वैली, कोपेनहेगन, जर्मनी और यूके से भी लोग वोट देने आए। आगे उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार या मुख्यमंत्री बदलना नहीं है, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को बदलना है, जो उनके मुताबिक सामाजिक रूप से दबाव वाला बन गया है। वे समाज में फिर से विविधता और संतुलन लाना चाहते हैं। उन्होंने 'डबल इंजन सरकार' की बात करते हुए कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर मिलकर तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भी भागीदारी रही। उन्होंने भरोसा जताया कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर कब्जा जमाया है।
यह भी पढ़ें- बंगाल का भगवा सफर: कलकत्ता में 75 साल पहले जन्मा था विचार, मुखर्जी-गोलवलकर की एक मुलाकात ने बदल दी दिशा
राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.