फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections 2021 : BJP releases a list of candidates for the fifth, sixth, seventh and eighth phases

बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की अंतिम पांच चरणों के प्रत्याशियों की सूची, मुकुल रॉय कृष्णा नगर से लड़ेंगे

Thu, 18 Mar 2021 08:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Elections 2021 : BJP releases a list of candidates for the fifth, sixth, seventh and eighth phases
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की सूची - फोटो : एएनआई

भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की।  इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल के आठों चरणों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने चुनावों में कलाकारों, खेल व सिनेमा जगत की हस्तियों और विभिन्न पेशेवरों को मैदान में उतारा है। मुकुल रॉय को पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

रानाघाट से भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार को पार्टी ने शांतिपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है कि जबकि राहुल सिन्हा को हाबरा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा एक केंद्रीय मंत्री सहित अपने पांच सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार चुकी है।

लोक कलाकार असीम सरकार को नदिया जिले के हरिंगाता से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। वैज्ञानिक गोवर्धन दास को पूर्बास्थली उत्तर से टिकट गया है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान संपन्न होगा।

मुकुल रॉय कृष्णा नगर से राहुल सिन्हा हावड़ा से लड़ेंगे चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉल कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची में कुल 148 उम्मीदवारों के नाम हैं।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे चुनाव
वहीं इस बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सबको चौंकाते हुए कहा कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा कि मैं चुनावी मैदान में नहीं उतर रहा हूं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रमुख होने के नाते पार्टी ने फैसला किया है कि राज्य में चुनाव अभियान मेरी देखरेख में किया जाएगा, इसीलिए मैं नहीं लडूंगा।
 
बाद में जारी की चौथे चरण की सूची
भाजपा ने गुरुवा को पहले चार चरणों की सूची जारी की। हालांकि बाद में चौथे चरण के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। चौथे चरण में भाजपा ने श्रावंती चटर्जी को बेहला पश्चिम और वैशाली डालमिया को बल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
 


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।





बीते बुधवार को भी भाजपा ने चार उम्मीदवारों की सूची की थी जारी
भाजपा ने बीते बुधवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने 4 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार बरुईपुर पूर्वा से चंदन मंडल को, फाल्टा से विधान परुई को, उलूबेरिया दक्षिण से पापिया अधिकारी को वहीं जगतबल्लबपुर से अनुपम घोष को टिकट मिला है।

बंगाल में कब और कहां होगा चुनाव

पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पिछले 10 सालों से सत्ता में है। इस बार भाजपा और अन्य विपक्षी दल उसे चुनौती दे रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटों पर विजय हासिल हुई थी जबकि भाजपा को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को इस चुनाव में 44 सीटें और माकपा को 26 सीटें मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed