फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Election Massive Uproar at Suvendu Adhikari Rally BJP and TMC Workers Clash in Bhabanipur

West Bengal Election: शुभेंदु अधिकारी की सभा में भारी हंगामा, भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
सार

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की सभा के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से तीखी नारेबाजी हुई, जिसे सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
West Bengal Election Massive Uproar at Suvendu Adhikari Rally BJP and TMC Workers Clash in Bhabanipur
शुभेंदु अधिकारी, नेता विपक्ष और भाजपा विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी गहमागहमी के बीच भवानीपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटना भाजपा उम्मीदवार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के पास हुई।
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी की सभा शुरू होने से पहले ही दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों पक्षों को शांत कराया। सुरक्षाबलों की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal Elections: 'दीदी अपने गुंडों को गैरेज में बंद रखें', अमित शाह ने दी चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस समय 'गुंडा राज' और 'जंगल राज' चल रहा है। हम इस माहौल को खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। शुभेंदु ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हर साजिश उन पर ही भारी पड़ेगी। इस बार का चुनाव एकतरफा नहीं होगा, बल्कि जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुंडों को बाहर निकालें और बंगाल को सुरक्षित करें। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले हुई इस घटना ने राज्य में सियासी पारा और चढ़ा दिया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed