फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 PM modi purulia rally live updates attacks over tmc mamata banerjee and left parties

सियासत: पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- दीदी बोले 'खेला होबे', भाजपा बोले 'विकास होबे'

Thu, 18 Mar 2021 12:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: कुमार संभव Updated Thu, 18 Mar 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021 PM modi purulia rally live updates attacks over tmc mamata banerjee and left parties
पुरुलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (18 मार्च) पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली बोलकर की और लोगों से बांग्ला कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने पुरुलिया में पानी के संकट को उठाकर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा। साथ ही, माकपा सरकार पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने उठाए पुरुलिया के मुद्दे

पीएम मोदी ने कहा कि पुरुलिया का भगवान राम और माता सीता से बहुत पुराना नाता है। आज पुरुलिया में पानी का संघर्ष सबसे बड़ी समस्या है। पानी न होने के कारण यहां खेती, पशुपालन में काफी दिक्कत आती है। वहीं, पीने के पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। पुरुलिया के लोगों को अपने हाल पर छोड़कर टीएमसी सिर्फ अपने खेल में लगी रही है। टीएमसी ने पुरुलिया के लोगों को भेदभाव भरा शासन दिया और सबसे पिछड़ा क्षेत्र बना दिया। पुरुलिया के लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। ममता दीदी को काम का हिसाब देना चाहिए। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुरुलिया की समस्या को सबसे पहले दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन रोकने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुरुलिया क्षेत्र की कनेक्टविटी को सुधारना जरूरी है। बंगाल के हर हिस्से को रेल नेटवर्क से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। दो मई के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी तो बंगाल में रेलवे के बाकी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा। पुरुलिया और आसपास के इलाके में ऐसी व्यवस्था बनाई जाएंगी, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े। पीएम मोदी ने बताया कि बंगाल के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

तुष्टिकरण का मुद्दा भी उठाया

पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण के नाम पर बंगाल के युवाओं का हक छीना जा रहा है। ओबीसी समुदाय से आने वाले लोगों के साथ विश्वासघात किया गया। दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की नई नस्ल बना दी, जिससे यहां के बच्चों और महिलाओं को नुकसान उठाना पड़ा।

'दीदी बोले- खेला होबे, बीजेपी बोले- विकास होबे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में अब टीएमसी सरकार के कुछ ही दिन बचे हैं। यह बात दीदी को पता है। ऐसे में ममता दीदी कह रही हैं कि खेला होबे। पीएम मोदी ने कहा कि अगर सेवा का लक्ष्य हो तो खेला नहीं खेला जाता। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी बोले- खेला होबे और बीजेपी बोले- विकास होबे। लेकिन अब खेला खत्म होगा और विकास शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed