फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 nandakumar rally mamata banerjee says BJP is party of monsters never seen such ruthless cruel prime minister

जुबानी जंग: ममता ने भाजपा को बताया राक्षसों की पार्टी, कहा- नहीं देखा ऐसा कठोर-निर्मम प्रधानमंत्री

Mon, 22 Mar 2021 02:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Mon, 22 Mar 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021 nandakumar rally mamata banerjee says BJP is party of monsters never seen such ruthless cruel prime minister
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला और उसे राक्षसों की पार्टी बताया। दीदी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा निर्मम और कठोर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।

विज्ञापन

पीएम मोदी के बारे में कही यह बात

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी रविवार (21 मार्च) को पश्चिम बंगाल के नंदकुमार इलाके में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को अशांत और आतंकी पार्टी करार दिया। साथ ही, कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने नरेंद्र मोदी जैसा निर्मम और कठोर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को बताया राक्षसों की पार्टी

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का मतलब है भारतीय जोगोनो पार्टी। बता दें कि बंगाली में बेहद खराब चीज को जोगोनो कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार सांसद रही और कई प्रधानमंत्रियों को देखा। लेकिन मैंने कभी भी ऐसा कठोर और निर्मम प्रधानमंत्री नहीं देखा। भाजपा राक्षसों, दानवों, रावण, दुर्योधन, दुशासन, अशांत और आतंकी लोगों की पार्टी है। 

विज्ञापन

ईवीएम पर भी सवाल उठा रहीं दीदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की करारी हार का दावा कर चुके हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने उस ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसकी बदौलत वह 10 साल पहले सत्ता में आई थीं। दरअसल, पीएम मोदी ने बांकुरा में रैली के दौरान कहा कि दीदी हार का प्रतिकार शुरू कर चुकी हैं, क्योंकि वह उस ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं, जो 10 साल पहले उन्हें सत्ता में लाई थी। 

आठ चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव कराने का एलान किया है। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा, जबकि अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed