फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal election 2021: Mamta Banerjee injury report sent to Election Commission does not mention about four or five attackers

ममता की चोट : बंगाल सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, मुख्य सचिव से मांगी और जानकारी

Sat, 13 Mar 2021 10:12 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Mar 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
West Bengal election 2021: Mamta Banerjee injury report sent to Election Commission does not mention about four or five attackers
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर बंगाल सरकार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं है। आयोग ने मुख्य सचिव से और जानकारी मांगी है।  राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी, जिससे आयोग संतुष्ट नहीं है। आयोग ने मुख्य सचिव से और विस्तृत व स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट शनिवार शाम पांच बजे तक सौंपनी होगी। दोनों पर्यवेक्षकों भी शनिवार शाम तक ही रिपोर्ट दे देंगे। उन्हें भी आयोग ने शनिवार शाम तक की मोहलत दी है। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक अभी इस घटना के साथ अन्य मामलों से संबंधित यात्रा पूरी करने के बाद अब रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


क्या है मामला ?
नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गयी थीं। बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इलाके में एक दुकान में सीसीटीवी लगा था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों की मिली-जुली राय आई है। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। घटना के बाद चुनाव आयेाग ने राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के लिए नियुक्त दो पर्यवेक्षकों से एक रिपोर्ट मांगी थी। 




ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वह उन्हें 48 घंटे और निगरानी में रखना चाहते थे। फिलहाल, दीदी को एक हफ्ते बाद चेकअप के लिए बुलाया गया है। ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ था, जिसमें उनके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed