फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021: Mamata Banerjee attack on pm modi bjp in Cooch Behar 

सीट बदली: पीएम मोदी पर बिफरीं दीदी, बोलीं- भाजपा की सदस्य नहीं, जो दूसरी सीट का दे रहे सुझाव

Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021: Mamata Banerjee attack on pm modi bjp in Cooch Behar 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को जोर दे कर कहा कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें मोदी से किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में सलाह नहीं चाहिए।

विज्ञापन


मोदी ने गुरुवार को कहा था कि बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन 'अफवाहों' में कितनी सच्चाई है कि वह अंतिम चरण के चुनाव के लिए किसी अन्य सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने नंदीग्राम से हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा। हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे।'

उन्होंने कहा, 'मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और वहीं से जीतूंगी।' यहां रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं। बनर्जी ने कहा, 'मुझे 200 से अधिक सीटें चाहिए, क्योंकि इससे कम का मतलब है कि वे (भाजपा) गद्दारों को खरीद लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed