फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 chandana bauri win against tmc and her husband work as labor

बंगाल: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक, चर्चा में भाजपा नेता चंदना बाउरी की जीत

Mon, 03 May 2021 09:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 May 2021 09:54 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल भले ही भाजपा के हाथ से निकल गया हो लेकिन पार्टी की एक महिला उम्मीदवार की जीत काफी चर्चा में है। चंदना बाउरी के पास संपत्ति के नाम पर कुछ हजार रुपये, तीन गाय, तीन बकरियां और एक झोपड़ी है।

विज्ञापन
west bengal election 2021 chandana bauri win against tmc and her husband work as labor
भाजपा की विधायक चंदना बाउरी - फोटो : Twitter - @Sunil_Deodhar

विस्तार

रविवार को पश्चिम बंगाल के नतीजे सबके सामने आ गए। पश्चिम बंगाल में भले ही भाजपा 200 का वो जादुई आंकड़ा ना पार कर पाई हो लेकिन भाजपा की एक महिला विधायक की जीत खूब चर्चा में है। भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी ने टीएमसी के संदीप मंडल को पछाड़ दिया है। 

विज्ञापन


चंदना बाउरी की जीत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वो एक साधारण परिवार से आती हैं और संपत्ति के नाम पर उनके पास एक झोपड़ी और कुछ पैसे हैं। भाजपा नेता सुनील देवधर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंदना बाउरी की अबतक की जमापूंजी कुल 31,985 रुपये है। उन्होंने बताया कि चंदना एक अनुसूचित जाति से आती हैं, एक झोपड़ी में रहती हैं, वह एक मजदूर की पत्नी हैं और संपत्ति के नाम पर उनके पास तीन गाय और तीन बकरियां हैं। 
विज्ञापन


 

संपत्ति का ब्यौरा
चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र में चंदना के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये हैं। संपत्ति के नाम पर चंदना के पास तीन गाय, तीन बकरी, एक झोपड़ी और बैंक में जमा नकद मिलाकर कुल 31,985 रुपये हैं। चंदना के घर में शौचालय भी नहीं है। पार्टी के प्रति वह इतनी ज्यादा समर्पित हैं कि प्रचार के लिए रोजाना कमल के प्रिंट वाली भगवा रंग की साड़ी पहनकर निकलती हैं।

मजदूर हैं चंदना के पति

बताया जा रहा है कि चंदना बाउरी के पति सरबन मजदूरी करते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। पति और पत्नी दोनों मनरेगा में पंजीकृत मजदूर हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। चंदना पिछले सात-आठ साल से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। टीएमसी ने चंदना के खिलाफ संतोष मंडल को चुनावी मैदान में उतारा था।



किन मुद्दों पर लड़ा चुनाव?
बता दें कि चंदना अपने क्षेत्र में लोगों के बीच गईं और भाजपा की खूबियां गिनाते हुए टीएमसी पर हमला बोला। वह गंगाजलघाटी के केलाई गांव स्थित अपने घर से रोजाना सुबह आठ बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलती थीं। उन्होंने लोगों से महिला संबंधी अपराधों, गरीबी, शिक्षा और पीने के पानी जैसे मुद्दों पर वोट मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed