फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Eases Diesel Supply Curbs, Hospitals, Farmers and Essential Services Get Relief

Diesel Supply: बंगाल में डीजल आपूर्ति पर क्यों दी गई ढील? अस्पतालों और किसानों को कंटेनरों में मिलेगा ईंधन

Sun, 28 Jun 2026 04:07 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 28 Jun 2026 04:07 PM IST
सार

West Bengal Diesel Supply: पश्चिम बंगाल सरकार ने कंटेनरों में डीजल की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील देते हुए अस्पतालों, किसानों, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक सेवाओं और चाय बागानों को बड़ी राहत दी है। अब इन क्षेत्रों से जुड़े लोग और संस्थान कंटेनर या बैरल में डीजल खरीद सकेंगे। सरकार ने तेल कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर आवश्यक सेवाओं को बिना किसी रुकावट ईंधन उपलब्ध कराने को कहा है। आइए, मामले को जानते हैं...

 

विज्ञापन
West Bengal Eases Diesel Supply Curbs, Hospitals, Farmers and Essential Services Get Relief
बंगाल सरकार का बड़ा निर्देश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने डीजल आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कई जरूरी और आपातकालीन क्षेत्रों को राहत दी है। कंटेनरों और बैरल में डीजल की बिक्री पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी गई है, जिससे अस्पतालों, किसानों, खाद्य आपूर्ति से जुड़े संस्थानों, सार्वजनिक सेवाओं और चाय बागानों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद आम लोगों की जिंदगी और जरूरी सेवाओं को बिना किसी रुकावट के जारी रखना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि कंटेनरों में डीजल की बिक्री पर रोक के कारण किसानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप किया और तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाए। सरकार ने स्पष्ट किया कि अब इन क्षेत्रों से जुड़े लोग और संस्थाएं कंटेनर या बैरल में आसानी से डीजल खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

किन क्षेत्रों को दी गई छूट?

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि क्षेत्र, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक सेवाओं और चाय बागानों को डीजल संबंधी प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट दी गई है। इन क्षेत्रों से जुड़े अधिकृत प्रतिनिधि और संस्थान अब पेट्रोल पंपों से बिना किसी बाधा के डीजल खरीद सकेंगे। सरकार का मानना है कि इन सेवाओं के प्रभावित होने से आम लोगों का जीवन और राज्य की अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या अब कंटेनरों में डीजल खरीदना आसान होगा?

सरकार ने कहा है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर केवल सामान्य पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए संस्थान का पहचान पत्र, व्यापार पंजीकरण प्रमाणपत्र, भूमि रिकॉर्ड या आधिकारिक मांग पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है। इससे डीजल खरीदने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

तेल कंपनियों को सरकार ने क्या निर्देश दिए हैं?

राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी प्रमुख तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को तत्काल स्पष्ट आदेश जारी करें। आदेश में कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकृत लोगों को बिना किसी रुकावट के डीजल उपलब्ध कराया जाए। सरकार ने इस पूरे मामले को 'अत्यंत जरूरी' श्रेणी में रखा है।

राज्य सरकार ने इस फैसले को क्यों जरूरी बताया?

सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं, खेती और खाद्य आपूर्ति जैसी गतिविधियां सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में डीजल की कमी का असर पूरे राज्य पर पड़ सकता है। इसलिए नागरिक जीवन, स्वास्थ्य सेवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed