{"_id":"5a072f7e4f1c1b9e678baee8","slug":"west-bengal-doctor-suspended-over-facebook-posts-on-dengue-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: डेंगू के मुद्दे पर फेसबुक पर लिखने वाला डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: डेंगू के मुद्दे पर फेसबुक पर लिखने वाला डॉक्टर निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मुद्दे पर फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाले एक सरकारी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना जिले के बारासत स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अरुणाचल दत्त ने अपने एक पोस्ट में जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार डेंगू की महामारी से संबंधित तथ्यों को छिपाने में जुटी है।
विज्ञापन
पढे़ं- डेंगू के कहर पर सीएम ममता बोलीं- आतंक फैलाने का हो रहा प्रयास
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने उनके इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में डेंगू एक महामारी का रूप ले चुका है। राज्य में अब तक इस बीमारी से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जिनके जिम्मे स्वास्थ्य मंत्रालय भी है, ने कहा है कि इससे आतंकित होने की जरूरत नहीं है।