Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal DGP sends legal notice to Sukanta Majumdar asks Public apology and remove video TMC BJP

West Bengal: 'तुरंत वीडियो हटाकर माफी मांगें सुकांत मजूमदार', बंगाल के DGP ने भेजा भाजपा नेता को कानूनी नोटिस

Sat, 21 Feb 2026 09:11 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 09:11 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में राजीव कुमार पर भ्रष्टाचार, कोयला घोटाले और मवेशी तस्करी जैसे मामलों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
West Bengal DGP sends legal notice to Sukanta Majumdar asks Public apology and remove video TMC BJP
भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार - फोटो : IANS

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद सुकांत मजूमदार को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस अधिवक्ता नंदिनी चटर्जी ने जारी किया है। डीजीपी द्वारा सुकांत मजूमदार को भेजे गए नोटिस में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक कथित मानहानिकारक वीडियो को तुरंत हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि राजीव कुमार वर्तमान में पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी हैं और नबन्ना (हावड़ा) स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। वह एक सम्मानित और अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: ममता बनर्जी के साथ मंच पर दिखे भाजपा सांसद, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप; चुनाव से पहले अटकलें तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी राजीव कुमार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
कानूनी नोटिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो/रील अपलोड की गई है, जिसमें उनके खिलाफ कथित रूप से झूठे, मनगढ़ंत और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में उनके लिए आपत्तिजनक और मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार, कोयला घोटाले और मवेशी तस्करी जैसे मामलों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

नोटिस में कहा गया है कि इन आरोपों से डीजीपी की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक पीड़ा व सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हुई है। इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया गया है।




सात दिनों में हटाएं वीडियो और मांगे बिना शर्त माफी
नोटिस में सुकांत मजूमदार को निर्देश दिया गया है कि वह 7 दिनों के भीतर सभी सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाए और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे। माफी में यह स्पष्ट करना होगा कि लगाए गए सभी आरोप झूठे, बेबुनियाद और अप्रमाणित थे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ जल्दबाजी में समझौता?: खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- नासमझी वाली विदेश नीति या एकतरफा सरेंडर

नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो उनके खिलाफ सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सुकांत मजूमदार ने कोयला घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के डीजीपी की तरफ से अब सुकांत मजूमदार को नोटिस जारी किया गया है।

(आईएएनएस)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed