फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Darjeeling MP Raju Bisht visited the landslide affected areas

Bengal: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- MHA और PMO से संपर्क में हूं..

Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

Bengal: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने मिरिक के दुधे क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भूस्खलन और बाढ़ को राज्य स्तरीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
West Bengal: Darjeeling MP Raju Bisht visited the landslide affected areas
प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते राजू बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दार्जिलिंग भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने रविवार को मिरिक संभाग के दुधे क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिरिक संभाग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर दार्जिलिंग-कालिम्पोंग भूस्खलन और उत्तर बंगाल बाढ़ को राज्य स्तरीय आपदा” घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


समीक्षा के बाद उन्होंने कहा, दुधे पुल, जो मिरिक घाटी को सिलीगुड़ी से जोड़ता है, यातायात के लिए बंद है। दुधे, पनिघट्टा और पंखाबाड़ी बेल्ट में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, कुछ पूरी तरह और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजू बिष्ट ने कहा कि वे गृहमंत्री, गृह मंत्रालय के अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं और केन्द्र सरकार उच्च स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स की सराहना की, जिनमें युवा, स्थानीय समुदाय के सदस्य, स्वयंसेवक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) शामिल हैं। उनके अथक प्रयासों से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद ने ने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से समन्वित प्रयासों का आग्रह किया।

West Bengal: Darjeeling MP Raju Bisht visited the landslide affected areas
भारी बारिश और भूस्खलन प्रभावितों का हाल जानते राजू बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ को “राज्य स्तरीय आपदा” घोषित करें सीएमः राजू 
सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में हालिया भूस्खलन तथा तराई और डूअर्स में बाढ़ को राज्य स्तरीय आपदा घोषित करने की मांग की है। राजू ने कहा कि 4 और 5 अक्टूबर की रात हुई भारी वर्षा से दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई और डूअर्स क्षेत्रों में व्यापक क्षति और तबाही हुई है। उन्होंने पत्र में मानव जीवन की हानि, सड़क और पुल जैसी अवसंरचना को नुकसान, कृषि भूमि, आवास और जीविकोपार्जन का विनाश उजागर किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि केंद्र सरकार को प्रभावित क्षेत्रों के भारी नुकसान की जानकारी दी जाए, ताकि प्रभावित इलाकों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। सांसद ने पश्चिम बंगाल सरकार पर 2023 में हुई तीस्ता बाढ़ को आपदा घोषित न करने की चिंता भी व्यक्त की, जिससे पीड़ितों को उचित मुआवजा और सहायता नहीं मिल सकी। उन्होंने सभी पीड़ितों के लिए आर्थिक मुआवजे की आवश्यकता और केंद्र सरकार के साथ सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राजू ने कहा कि वे आशान्वित हैं कि मुख्यमंत्री आवश्यक राहत और सहायता प्रदान करेंगी, प्रभावितों की पुनर्वास प्रक्रिया और बुनियादी ढांचे की शीघ्र पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed