फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal crime news Girlfriend kissed Boyfriend and shoot him in one sided love in Katwa

अंजाम-ए-मोहब्बत: अंधेरे में प्रेमी को गली में बुलाया, कुछ देर बात की, Kiss किया और मार दी गोली 

Fri, 17 Dec 2021 09:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाल, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Dec 2021 09:49 AM IST
सार

पुलिस इस मामले में लड़की को तलाश रही है। लड़की के घर वालों का कहना है कि प्रेमी उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था, जिससे लड़की ने इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
West Bengal crime news Girlfriend kissed Boyfriend and shoot him in one sided love in Katwa
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

लड़की के इंकार पर प्रेमी द्वारा हत्या व अन्य वारदातों के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कटवा से बड़ा ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एकतरफा इश्क में डूबी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि प्रेमी ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है, उधर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गली में बुलाया, गाल पर की KISS
जानकारी के मुताबिक, कटवा के बगान पाड़ा की मनीषा खातून ने अपने प्रेमी केसिया माठपाड़ा निवासी लाल चंद शेख को रात साढ़े आठ बजे के बाद एक गली में बुलाया। यहां दोनों के बीच कुछ देर बात हुई। बातों ही बातों में मनीषा ने लाल चंद के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लाल चंद ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद मनीषा ने लाल चंद के गाल पर किस की और उसे गोली मार दी। गोली लाल चंद की जैकेट को छूती हुई निकल गई। इसके बाद मनीषा तुरंत लापता हो गई। 
विज्ञापन


तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
लाल चंद ने बताया कि मनीषा का उससे तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीच में मनीषा किसी और के साथ अफेयर में थी। इसकी जानकारी होने पर लाल चंद उससे दूर हो गया। वहीं मनीषा भी कटवा छोड़कर झारखंड में रहने लगी। बीते मंगलवार को मनीषा कटवा वापस आई और लाल चंद को मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान यह वारदात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने बताई अलग कहानी 
गोली की आवाज सुनते ही लोग सहम गए। जानकारी होने पर पुलिस और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मनीषा के घर वालों का कहना है कि लाल चंद मनीषा के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुई। जब उसने जोर जबरदस्ती की तो मनीषा ने लाल चंद की बंदूक से ही गोली चला दी। उधर, पुलिस मनीषा की तलाश कर रही है। वहीं यह भी पता लगा रही है कि मनीषा के पास बंदूक आई कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed