फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal Crime and news updates: Two suspected terrorists arrested from Howrah

West Bengal News: कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हावड़ा से आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2023 06:23 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 06:23 PM IST
सार

केंद्रीय जांच एजेंसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने शुक्रवार रात दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से उठाया।

विज्ञापन
West bengal Crime and news updates: Two suspected terrorists arrested from Howrah
कोलकाता पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा के टिकियापारा इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्रीय जांच एजेंसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने शुक्रवार रात दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से उठाया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोनों हावड़ा में आतंकवादी समूह का जाल फैलाने में शामिल हैं। हम उनकी भूमिका के बारे में और जानने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों, जिनमें से एक एमटेक इंजीनियर था। दोनों संदिग्ध पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में आईएसआईएस के पदाधिकारियों के संपर्क में थे।
विज्ञापन


धन जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बताया कि पकड़े दोनों संदिग्धों का नाम मो. सद्दाम और सईद अहमद है जिनको कोलकाता के पूर्वी ढलान से युवा मुस्लिम युवकों की भर्ती करने और हथियार गोला-बारूद और विस्फोटक इकट्ठा करने और आतंक के लिए धन जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलीगुड़ी में कार की ट्रक से टक्कर में पर्यटकों की मौत
पुलिस ने कहा कि उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नदिया जिले से सात पर्यटक दार्जिलिंग जा रहे थे, तभी सिलीगुड़ी उपमंडल के फांसीदेवा प्रखंड के सैदाबाद चाय बागान के पास यह दुर्घटना हो गई।


उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि इलाके में घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राणा चक्रवर्ती और गणेश सरकार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed