फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west Bengal Congress: Somendra Nath Mitra is new president, replaces Adhir Ranjan Chowdhury

बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष बने सोमेंद्र मित्रा और अधीर रंजन बने चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख

Fri, 21 Sep 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
west Bengal Congress: Somendra Nath Mitra is new president, replaces Adhir Ranjan Chowdhury
अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद सोमेंद्र नाथ मित्रा को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मित्रा और चौधरी की नियुक्त के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों और समन्वय समिति एवं घोषणापत्र समिति के अध्यक्षों एवं संयोजकों की भी नियुक्ति की है।
विज्ञापन


सोमेन मित्रा के नाम से मशहूर सोमेंद्र नाथ मित्रा को चौधरी के साथ प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है। अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सांसद चौधरी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्रा पहले भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके मित्रा ने 2008 में कांग्रेस छोड़कर ‘प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस’ नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। फिर 2009 में उन्होंने अपनी पार्टी का तृणमूल कांग्रेस में विलय करा दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में वापस आ गए। 


शंकर मालकर, नेपाल महतो, अबू हासिम खान चौधरी और दीपा दास मुंशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

प्रदीप भट्टाचार्य को समन्वय समिति का अध्यक्ष और शुभाकंर सरकार को संयोजक तथा अभिजीत मुखर्जी को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और संतोष पाठक को घोषणापत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

अमिताभ चक्रवर्ती को संपर्क एवं संचार (आउटरीज एंड कम्युनिकेशन) विभाग का प्रमुख बनाया गया है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed