फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Congress says TMC wants to make the BJP's path by Weakening us 

कांग्रेस का आरोप, टीएमसी हमें खत्म कर भाजपा की राह बनाना चाहती है

Tue, 29 Jan 2019 12:32 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 29 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Congress says TMC wants to make the BJP's path by Weakening us 
सोमेंद्र नाथ मित्रा

पश्चिम बंगाल के मालदा (उत्तर) से अपनी महिला सांसद मौसम नूर के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने से कांग्रेस सदमे में है। पार्टी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी (टीएमसी) राज्य में कांग्रेस को खत्म करने और भाजपा की राह बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने सोमवार को कहा, ‘टीएमसी का यह दावा बिल्कुल झूठा है कि वह बंगाल सहित पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत कर भाजपा के साथ लड़ना चाहती है। हमारे सांसद का टीएमसी में शामिल होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौसम नूर कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एबीए गनी खान चौधरी की भतीजी हैं। उनके एक चाचा अबू हासिम खान चौधरी भी मालदा (दक्षिण) से कांग्रेस सांसद हैं। राज्य में वर्ष 2011 में टीएमसी की सरकार बनने के बाद किसी कांग्रेस सांसद के ममता की पार्टी में शामिल होने का यह पहला अवसर है। हालांकि वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के 14 विधायक टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed