{"_id":"6a9fd4498184fe72c705384d","slug":"west-bengal-cm-shubhendu-adhikari-helicopter-returns-to-siliguri-due-to-bad-weather-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: आसमान में चक्कर, फिर यू-टर्न; खराब मौसम के चलते सिलीगुड़ी लौटा मुख्यमंत्री शुभेंदु का हेलिकॉप्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: आसमान में चक्कर, फिर यू-टर्न; खराब मौसम के चलते सिलीगुड़ी लौटा मुख्यमंत्री शुभेंदु का हेलिकॉप्टर
Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM IST
सार
खराब मौसम की वजह से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलिकॉप्टर मंगलवार को कलिम्पोंग में लैंड नहीं कर सका। पहाड़ी इलाके में कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर को कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस सिलीगुड़ी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खराब मौसम और पहाड़ी इलाके में कम दृश्यता के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलिकॉप्टर मंगलवार को कलिम्पोंग में लैंड नहीं कर सका और उसे वापस सिलीगुड़ी लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री को पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रशासनिक बैठक में शामिल होना था। साथ ही कलिम्पोंग में सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभ वितरित करने का कार्यक्रम भी था। ताजा जानकारी के मुताबिक, मौसम खराब रहने पर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
हवा में चक्कर लगाकर लौटा हेलिकॉप्टर
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कलिम्पोंग जा रहे थे, लेकिन पहाड़ों में खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता के चलते हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। हेलिकॉप्टर कुछ समय तक इलाके के ऊपर चक्कर लगाता रहा। हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर को वापस सिलीगुड़ी ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
कलिम्पोंग के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ सकते हैं CM
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों में कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर सका, इसलिए वह सिलीगुड़ी लौट आया। मुख्यमंत्री अपने तय प्रशासनिक कार्यक्रमों को जारी रखेंगे और कलिम्पोंग के कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
नेपाल में तबाही के बाद आपदा तैयारियों पर फोकस
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका और पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुई तबाही को देखते हुए यह बैठक बुलाई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा से निपटने की तैयारियों और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करना है।
हेलिकॉप्टर के जरिए कलिम्पोंग जाने का था कार्यक्रम
शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री को बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचना था और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए कलिम्पोंग जाना था। हालांकि, खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखी थी। अधिकारी ने कहा कि अगर खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर लैंड नहीं कर पाता, तो उनके सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए भी इंतजाम किए गए थे।
टाउन हॉल में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को कलिम्पोंग टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहाड़ी इलाकों के निवासियों के बीच विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत लाभ वितरित करना था। खराब मौसम के कारण अब इस कार्यक्रम में उनके वर्चुअल माध्यम से शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सीएमआरएल केस: केरलम के पूर्व सीएम विजयन परिवार पर दर्ज हो सकती है एफआईआर, ईडी ने डीजीपी को खत में क्या लिखा?
इससे पहले भी मौसम ने बिगाड़ा था हेलिकॉप्टर का सफर
यह दूसरी बार है जब खराब मौसम ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हेलिकॉप्टर यात्रा को प्रभावित किया है। इससे पहले 11 अगस्त को भी खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।