फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamta Banerjee will not attend in the oath ceremony of kamal nath 

कमलनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

Mon, 17 Dec 2018 07:25 AM IST
संदीप भट्ट भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Dec 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamta Banerjee will not attend in the oath ceremony of kamal nath 
ममता बनर्जी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। यह जानकारी रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बनर्जी के सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी कार्यक्रम में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसे कांग्रेस का इरादा विपक्षी एकता की तस्वीर के तौर पर पेश करने का है। त्रिवेदी ने  कहा, ‘‘मुझे पार्टी प्रमुख (बनर्जी) ने सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कार्यक्रम के लिए कोई संदेश लेकर जा रहे हैं, त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई संदेश नहीं है। मेरा वहां जाना ही अपने आप में एक संदेश है।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस ने विभिन्न नेताओं को आमंत्रित किया है। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले क्षेत्रीय दलों के एक संघीय मोर्चे का विचार रखने वाली बनर्जी को हाल में नायडू के अलावा दिल्ली और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों क्रमश: अरविंद केजरीवाल और चंद्रशेखर राव के साथ गर्मजोशी दिखाते देखा गया था लेकिन यह गर्मजोशी कांग्रेस के लिए नहीं दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed