फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata will contest by-election from her traditional seat Bhawanipore Sobhandeb Chatterjee will resign

बंगाल: ममता अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से लड़ेंगीं उपचुनाव, शोभनदेव ने दिया इस्तीफा

Fri, 21 May 2021 02:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 21 May 2021 02:18 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata will contest by-election from her traditional seat Bhawanipore Sobhandeb Chatterjee will resign
टीएमसी के शोभनदेव चटर्जी ने भवानीपुर से विधायक पद से दिया इस्तीफा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की भवानीपुर सीट से शोभनदेव चटर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह पर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘मैंने चटर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है? मैं संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’
विज्ञापन

 

शोभनदेव चटर्जी का बयान 
इधर, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री भवानीपुर से दो बार जीत चुकी हैं। सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए, कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की हिम्मत नहीं है। मैंने उससे बात की। यह उनकी सीट थी, मैं बस इसकी रक्षा कर रहा था।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed