फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal cm Mamata banerjee target centre over using bharat instead india in g20 summit state dinner

INDIA: अचानक देश का नाम बदलने की जरूरत क्या पड़ गई? ममता बनर्जी ने इंडिया की जगह भारत लिखने पर जताई आपत्ति

Tue, 05 Sep 2023 03:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Sep 2023 03:11 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी भारत कहते हैं और इसमें नया क्या है? लेकिन इंडिया नाम दुनियाभर में जाना जाता है। 

विज्ञापन
west bengal cm Mamata banerjee target centre over using bharat instead india in g20 summit state dinner
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Facebook/ Mamata Banerjee

विस्तार

जी20 सम्मेलन के रात्रिभोज कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने पर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कहा कि 'आज उन्होंने (केंद्र सरकार) इंडिया का नाम बदल दिया है। जी20 के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में इंग्लिश में 'भारत' लिखा गया है। हम इंडिया और इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन कहते हैं। वहीं हिंदी में हम भारत का संविधान कहते हैं। हम सभी भारत कहते हैं और इसमें नया क्या है? लेकिन इंडिया नाम दुनियाभर में जाना जाता है...अब अचानक से क्या हो गया कि उन्हें देश का नाम बदलने की जरूरत पड़ गई?'
विज्ञापन


राज्यपाल पर साधा निशाना
बंगाल सीएम ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि इंडिया, भारत है लेकिन दुनिया हमें इंडिया के तौर पर जानती है। ममता बनर्जी ने बंगाल के राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल स्कूल-कॉलेज के संचालन में दखल दे रहे हैं। अगर राज्यपाल ने स्कूल-कॉलेजों में दखल देना जारी रखा तो हम फंड रोक देंगे। अगर जरूरत हुई तो मैं राजभवन के सामने धरने पर बैठूंगी। राज्यपाल बिल रोककर बैठे हैं। 
विज्ञापन


थरूर बोले- सरकार इतनी बेवकूफ नहीं
कांग्रेस ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि जी20 के रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को बदला गया है और उसकी जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। जयराम रमेश ने कहा कि 'जो इंडिया था, वह राज्यों का संघ था लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।' थरूर ने कहा कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी जो इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में एक ब्रांड वैल्यू बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल बोले- ये देश के साथ गद्दारी
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी जी20 के रात्रिभोज निमंत्रण कार्यक्रम में इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से डरकर नाम में यह बदलाव किया है। केजरीवाल ने कहा कि देश 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का थोड़ी है। कल को अगर विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे। ये क्या मजाक है, ये देश है। इतने हजारों साल पुराना देश है। भाजपा को लग रहा है कि नाम रखने से इनके वोट कम हो जाएंगे तो देश का नाम बदल दो। ये देश के साथ गद्दारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed