फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal cm mamata banerjee security breach man arrested with arms try to enter house

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार के साथ सीएम आवास में घुस रहा संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम के आवास की लेन में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी से पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
west bengal cm mamata banerjee security breach man arrested with arms try to enter house
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम के आवास की लेन में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी से पास से हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।  
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने दी घटना की जानकारी
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया कि 'कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की लेन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान शेख नूर अमीन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर शेख नूर अमीन के पास से हथियार, एक चाकू और  प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा कई आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि आरोपी पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसटीएफ, विशेष जांच शाखा आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


परिजनों का दावा- मानसिक रूप से बीमार है आरोपी
आरोपी व्यक्ति बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा थानाक्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के परिजनों ने दावा किया है कि शेख नूर अमीन मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कैसे कालीघाट स्थित सीएम आवास तक पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मेदिनीपुर में ससुर के घर रह रहा था और सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद रैली होने से सुरक्षा थी कड़ी
मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के हमेशा पुख्ता इंतजाम रहते हैं। सुरक्षा घेरा बहुत ही चुस्त-दुरुस्त रहता है लेकन शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस धर्मतला में शहीद दिवस का आयोजन कर रही है। इस कारण आज धर्मतला सहित उसके आसपास और मुख्यमंत्री आवास में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अमीन के बैग से हथियार और ड्रग्स भी बरामद हुआ है। जब आरोपी को पकड़ा गया, तब वह मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित मिलन संघ क्लब के गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पास से विभिन्न संगठनों के कार्ड भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed