{"_id":"64aea4af1e4be82c200f52f3","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-says-where-was-fact-finding-team-when-manipur-was-burning-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता ने पूछा- जब हिंसा से मणिपुर और NRC से असम जल रहे थे, तब कहां थीं ये फैक्ट फाइंडिंग टीमें?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता ने पूछा- जब हिंसा से मणिपुर और NRC से असम जल रहे थे, तब कहां थीं ये फैक्ट फाइंडिंग टीमें?
Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
सार
West Bengal: मुख्यमंत्री बनर्जी ने पूछा, 'जब (जातीय हिंसा से) मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी? जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया?'
विज्ञापन
Mamata Banerjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने फैक्ट फाइंडिंग टीम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बनर्जी ने पूछा कि जब मणिपुर और असम जल रहा था तब फैक्ट फाइडिंग टीम कहां थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भाजपा की उकसावे वाली समितियां हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब (जातीय हिंसा से) मणिपुर जल रहा था तब फैक्ट फाइंडिंग टीम कहां थी? जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया? 2 साल के भीतर, 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। ये भाजपा की उकसावे वाली समितियां हैं, फैक्ट फाइंडिंग समितियां नहीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि (पंचायत चुनाव के दौरान) इतने सारे लोग मारे गए। वे परिस्थितियों के शिकार हैं। मैंने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है।'
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि जिन 19 लोगों की मौत हुई है, उन्हें 2 लाख रुपये का मुआवजा और होमगार्ड की विशेष नौकरी दी जाएगी। इनमें टीएमसी के 10 विधायक शामिल हैं। हम इस आधार पर अंतर नहीं करेंगे कि वे किस पार्टी से संबंधित हैं, जो लोग मारे गए हैं, उन्हें सरकार से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन