{"_id":"6113c09c8ebc3e7a8a131b3a","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-invited-for-a-program-on-world-peace-in-rome-this-october-by-president-of-the-community-of-sant-egidio-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमंत्रण: विश्व शांति के लिए रोम में होगा कार्यक्रम, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आमंत्रण: विश्व शांति के लिए रोम में होगा कार्यक्रम, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को न्योता
Wed, 11 Aug 2021 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:50 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस साल अक्तूबर में रोम में होने वाले एक कार्यक्रम 'शांति के लिए वैश्विक मुलाकात, विश्व बंधुत्व और भविष्य की धरती' में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
संत एगिडियो समुदाय के अध्यक्ष प्रोफेसर मार्को इम्पाग्लियाजो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्हें रोम में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। विश्व शांति और विश्व बंधुत्व विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम रोम में छह और सात अक्तूबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
इस पत्र में आगे लिखा है कि पोप फ्रांसिस, अल-अजहर (मिस्र) के महान इमाम अहमद अलतैयब, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और इटली के कई राजनेता इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। इसके अलावा दुनियाभर से ईसाई चर्चों के प्रतिनिधियों साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन
The letter further reads that Pope Francis, Great Imam of Al-Azhar (Egypt) Ahmad alTayyib, German Chancellor Angela Merkel, Italian political authorities & many high representatives of Christian Churches & of religions from all over the world have confirmed their participation.
— ANI (@ANI) August 11, 2021
विज्ञापन