फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee invited Congress and CPI to contest election united against BJP

ममता ने लेफ्ट और कांग्रेस को दिया न्योता, कहा- भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ें चुनाव

Wed, 26 Jun 2019 08:50 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 26 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee invited Congress and CPI to contest election united against BJP
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल भले ही देश के एक कोने की ओर हो लेकिन वहां की राजनीति पूरे देश को प्रभावित करती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने शुरू से ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाफत की है और उनका यह रुख अब भी जारी है। साल 2021 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन देखते हुए ममता ने सीख ली है और लेफ्ट व कांग्रेस को साथ मिलकर चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सीपीएम (मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी) और कांग्रेस को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, जिस फॉर्मूले पर ममता पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ना चाहती हैं उसकी बानगी उत्तर प्रदेश में सपा (समाजवादी पार्टी), बसपा (बहुजन समाज पार्टी) और रालोद (राष्ट्रीय लोकदल) ने दिखाई थी। हालांकि, राजनीतिक अखाड़े में यह फॉर्मूला औंधे मुंह गिरा था। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी के इस आह्वान में खास बात यह है कि जिस लेफ्ट को वह साथ में चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं, साल 2011 के चुनाव में इसी लेफ्ट के 24 साल के शासन को खत्म करते हुए वह सत्ता पर काबिज हुई थीं। बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed