ममता बनर्जी ने फिर किया एनआरसी का विरोध, कहा- इससे बंगाल की शांति हो जाएगी नष्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा, कोई भी राज्यों से वहां रहने वाले नागरिकों को नहीं हटा सकता है। बंगाल को एनआरसी की जरूरत नहीं है और यह निश्चित रूप से यहां लागू नहीं होगा। मेरा सभी धर्मों में विश्वास है और किसी भी नागरिक को अपना स्थान नहीं छोड़ना पड़ेगा, चाहे वे बंगाली हों या किसी अन्य धर्म के।
ममता बनर्जी ने आगे कहा, हमारे देश में रहना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जब हम यहां अपना वोट डाल रहे हैं। बंगाल शांति का स्थान है और एनआरसी उस शांति को नष्ट कर देगा, मैं इसका कड़ा विरोध करती हूं। हमारी सरकार आपके साथ थी, और हमेशा आपके साथ रहेगी।
West Bengal CM Mamata Banerjee: It is our democratic right to live in our nation, when we are casting our votes here. Bengal is a place of peace and the NRC will destroy that peace, I strongly oppose this. Our government was with you, and will be with you forever. https://t.co/K1zwb4RNrl
— ANI (@ANI) October 21, 2019