फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Clash between police and protesters during BJP bandh; Two TMC leaders murdered, four arrested

West Bengal: भाजपा के बंद के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प; दो टीएमसी नेताओं की हत्या, चार गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 01:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए दो लोगों की मौत के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। वहीं राज्य में दो टीएमसी नेताओं की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
West Bengal: Clash between police and protesters during BJP bandh; Two TMC leaders murdered, four arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल चरम पर है। एक ओर जहां भाजपा के 12 घंटे के बंद के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं दूसरी ओर टीएमसी नेताओं की हत्या ने माहौल को और गर्म कर दिया। टीएमसी नेता की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, सड़कें जाम
पूर्वी मेदिनीपुर जिले के खेजुरी इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए सुजीत दास (23) और सुधीर चंद्र पाइक (65) की मौत के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि एक स्थानीय टीएमसी नेता सहित सात लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। जबकि पुलिस ने कहा कि दोनों की मौत हैलोजन लैंप के लैंपपोस्ट से गलती से उन पर गिरने से हुई और उनकी पिटाई या हथियारों से हमला करने का कोई संकेत नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'निमिषा की फांसी के आदेश को निलंबित करने के लिए बातचीत चल रही', सरकार ने कोर्ट को बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के दौरान भाजपा समर्थकों ने कई घंटों तक पेड़ों के तने रखकर राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। एक ट्रक समेत कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने अवरोधों को हटा दिया। पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में  आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध मार्च निकाला और मांग की कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है और कहा कि बंद जनता के गुस्से को दर्शाता है। खेजुरी के भाजपा विधायक शांतनु प्रमाणिक ने कहा कि बंद को जनता का व्यापक समर्थन मिला और सभी दुकानें बंद रहीं।


टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या
उधर, बीरभूम जिले में एक 42 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस नेता पीयूष घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के कोमारपुर गांव में हुई। बंदूकधारी श्रीनिधिपुर पंचायत अध्यक्ष पीयूष घोष के आवास पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि एक गोली पास से मारी गई। उन्होंने बताया कि टीएमसी नेता का कोई करीबी इस हत्या में शामिल हो सकता है। पुलिस सभी संभावित व्यावसायिक विवादों की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: 'पति-पत्नी की बातचीत की गुप्त रिकॉर्डिंग बतौर साक्ष्य स्वीकार्य', वैवाहिक मामलों पर 'सुप्रीम' टिप्पणी

तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या मामले में चार गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस नेता रज्जाक खान की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीएमसी नेता और कैनिंग पूर्व से विधायक सौकत मोल्ला के करीबी सहयोगी खान (38) की गुरुवार रात चल्तबेरिया इलाके में पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के बाद घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि खान की हत्या के सिलसिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति मोफज्जल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने तीन अन्य लोगों के नाम बताए, जिनकी पहचान अजहरुद्दीन मोल्ला, जहान अली खान और राजू मोल्ला के रूप में हुई है, जिन्हें रविवार देर रात बिजयगंज बाजार और चक मरीचा इलाकों में की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed