फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal civic polls, Calcutta High Court directs State Election Commission to hold a meeting with State officials including Chief Secretary and DGP within 12 hrs

बंगाल निकाय चुनाव: सीएपीएफ की तैनाती होगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को दिया ये अहम निर्देश

Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के अधिकारियों के साथ 12 घंटे के भीतर बैठक कर जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
West Bengal civic polls, Calcutta High Court directs State Election Commission to hold a meeting with State officials including Chief Secretary and DGP within 12 hrs
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में सीएपीएफ की तैनाती होगी या नहीं, इसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को अहम निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के अधिकारियों के साथ 12 घंटे के भीतर बैठक कर जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए कहा है। जिससे यह तय किया जा सके कि चुनाव के दौरान सीएपीएफ की तैनाती की आवश्यकता है या नहीं।

विज्ञापन


27 फरवरी से नगर निकाय चुनाव
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (डब्ल्यूबीएसईसी) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को कराने की घोषणा की। हालांकि अधिसूचना में मतगणना की तारीख का जिक्र नहीं है, जिसकी घोषणा अधिकारियों ने बाद में की। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 मार्च तक पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि 112 अन्य नागरिक निकायों के साथ कोलकाता नगर निगम के चुनाव अप्रैल-मई 2020 में होने थे। COVID-19 महामारी के कारण यह स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


पिछले साल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली थी शानदार जीत
पिछले साल, टीएमसी राज्य में 294 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीतकर सत्ता में आई थी। भाजपा काफी प्रयास के बावजूद केवल 77 सीटें हासिल करने में सफल रही थी। टीएमसी ने दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में जीत हासिल की थी, और भाजपा ने उत्तरी जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। बंगाल में निकाय चुनाव टीएमसी और भाजपा के बीच टक्कर होने की संभावना है और यह दिखाएगा कि क्या दोनों पार्टियां इस राजनीतिक रूप से अस्थिर राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद अपनी जमीन पर टिके रहने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed