फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   West Bengal CID Arrest accused of medical admission racket from Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मेडिकल एडमिशन रैकेट चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 10:50 PM IST
amarujala.com, Presented By: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented By: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
West Bengal CID Arrest accused of medical admission racket from Madhya Pradesh
सीआईडी

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शुक्रवार को मेडिकल एडमिशन रैकेट चलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय विष्णु प्रसाद चौबे को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोरखपुर स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

विष्णु पर साल 2015 में भंडाफोड़ हुए मेडिकल एडमिशन रैकेट में शामिल होने का आरोप है। यह रैकेट पूरे देश में चलाया जा रहा था। इसमें रुपयों की एवज में एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले छात्रों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर उन्हें आरक्षित वर्ग में प्रवेश दिलाने का गोरखधंधा चल रहा था।

विज्ञापन


विष्णु खुद को बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज का समन्वयक बता कर रैकेट चलाने का काम करता था। विष्णु के सिलिगुड़ी के रहने वाले रैकेट के सरगना सुमंत्र गुप्ता से गहरे संबंध थे। गुप्ता पर अलग अलग राज्यों में 20 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed