नीट और जेईई परीक्षा को लेकर ममता बनर्जी मुखर, केंद्र सरकार से परीक्षा रद्द करने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से सितंबर में होने वाली नीट और जेईई 2020 की परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अपील करूंगी कि वो पहले जोखिम का आकलन करें और जब तक स्थिति अनुकूल ना हो जाए तब तक इन परीक्षाओं को स्थगित कर दें।
In our last video conference with PM Modi, I had been vocal against the UGC guidelines mandating completion of terminal examinations in Universities/Colleges by the end of September 2020, which had a huge potential to put student lives at risk: Mamata Banerjee, CM, West Bengal https://t.co/hQhsIjNfVV
— ANI (@ANI) August 24, 2020विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि परीक्षा के लिए बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाए। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ आखिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में, मैंने सितंबर 2020 के अंत में विश्वविद्यालयों और कॉलेज में होने वाले टर्मिनल एग्जाम को पूरा करने के लिए यूजीसी के दिशानिर्देशों के खिलाफ आवाज उठाई थी।