फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Chaos at many places during Saraswati Puja, idol of goddess broken; RAF had to be deployed

पश्चिम बंगालः सरस्वती पूजा में कई जगह बवाल, देवी की प्रतिमा तोड़ी; उतारनी पड़ी RAF

Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला, ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला, ब्यूरो, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
सार

West Bengal:  बीरभूम जिले के बोलपुर में एक स्कूल में विशेष समुदाय की आपत्तियों के कारण पूजा आयोजित नहीं की गई। इसे लेकर छात्रों के अभिभावकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
West Bengal: Chaos at many places during Saraswati Puja, idol of goddess broken; RAF had to be deployed
सरस्वती पूजा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरस्वती पूजा के दौरान कई जगहों पर सरस्वती पूजा में बाधा डाली गई तो कई जगह पुलिस के पहरे में पूजा-अर्चना की गई। नदिया जिले के चापड़ा के कलिंग इलाके में देवी सरस्वती की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। यहां एक विशेष समुदाय के लोगों पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि बीरभूम जिले के बोलपुर में एक स्कूल में विशेष समुदाय की आपत्तियों के कारण पूजा आयोजित नहीं की गई। इसे लेकर छात्रों के अभिभावकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। यहां हालात को संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) को उतारना पड़ा। इसी तरह हुगली जिले के बलाई बेड़िया स्थित स्कूल में एक खास समुदाय से जुड़े लोगों की आपत्ति के चलते सरस्वती पूजा रोक दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नदिया जिले के हरिनघाटा में एक प्राथमिक विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन नहीं करने की धमकी दी गई थी। आरोप तृणमूल बूथ अध्यक्ष अलीमुद्दीन मंडल पर लगा है। हालांकि, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद यहां पूजा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनेक जगहों पर पुलिस की पहरेदारी में पूजा आयोजित की गई। पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में एक मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित एक कॉलेज, हावड़ा के उलुबेडिय़ा में स्थित एक स्कूल समेत जिलों के अनेक शिक्षण प्रतिष्ठानों में पुलिस की निगरानी में सरस्वती पूजा की गई।


हिंदू आस्था पर सीधा हमला: शुभेंदु
वहीं इन घटनाओं पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में मुस्लिम सरस्वती पूजा में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह हिंदू आस्था पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री ने बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed