{"_id":"608d16208ebc3e8d3534203a","slug":"west-bengal-cbi-sends-summons-to-security-director-gyanwant-singh-to-inquire-into-the-coal-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह को भेजा समन, कोयला घोटाला मामले में करेगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह को भेजा समन, कोयला घोटाला मामले में करेगी पूछताछ
Sat, 01 May 2021 03:00 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 01 May 2021 03:00 PM IST
सार
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटाकर आईपीएस ज्ञानवंत सिंह को राज्य के नए सुरक्षा निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चार मई को पश्चिम बंगाल के सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह को कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटाकर आईपीएस ज्ञानवंत सिंह को राज्य के नए सुरक्षा निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के भतीजे से भी हो चुकी है पूछताछ
गौरतलब है कि इसके पहले सीबीआई करोड़ों रुपये के कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने अभिषेक की साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने मेनका के ससुर पवन अरोड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के करीबियों के घरों व दफ्तरों की ली गई थी तलाशीCBI summons Gyanwant Singh, Director Security, West Bengal on 4th May in Coal Scam matter.
— ANI (@ANI) May 1, 2021
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मेनका ने अधिकारियों को बताया था कि उनके पति और ससुर किसी बैंक के लेनदेन के बारे में जानते हैं। मेनका ने दावा किया था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। इससे पहले घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला के करीबियों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन