{"_id":"65f6a247db8d680bbf0086ea","slug":"west-bengal-cbi-present-shahjahan-sheikh-brother-and-two-others-in-court-in-ed-team-attacked-in-sandeshkhali-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: शाहजहां शेख के भाई समेत तीन को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, ईडी पर हमले के हैं आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: शाहजहां शेख के भाई समेत तीन को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, ईडी पर हमले के हैं आरोपी
Sun, 17 Mar 2024 02:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:00 PM IST
सार
शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में आरोपी है और ईडी की एक टीम बीती 5 जनवरी को संदेशखाली में स्थित शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपियों को पेश करती सीबीआई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीबीआई ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख आलमगीर और दो अन्य को आज बशीरहाट की अदालत में पेश किया। निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां के भाई शेख आलमगीर के वकील राजा भौमिक ने बताया कि शेख आलमगीर के लिए 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई थी, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने 5 दिन की सीबीआई हिरासत की ही इजाजत दी। गौरतलब है कि सीबीआई ने तीनों को संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शेख आलमगीर के अलावा माफाजुर मोल्ला और सिराजुल मोल्ला को गिरफ्तार किया था। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शाहजहां शेख के भाई के अलावा दो लोग शाहजहां शेख के करीबी हैं और सीबीआई को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ से मामले में कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है।
ईडी टीम पर हुआ था हमला
शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में आरोपी है और ईडी की एक टीम बीती 5 जनवरी को संदेशखाली में स्थित शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला कर दिया था। इस हमले में ईडी के कई अधिकारी घायल हुए थे। ईडी ने इस मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस घटना के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था। बीते दिनों संदेशखाली में स्थानीय लोगों ने शाहजहां शेख समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। कई स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर उनका यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर बंगाल की राजनीति में काफी हंगामा हुआ और भाजपा ने इस मुद्दे पर टीएमसी सरकार को जमकर कोसा। सरकार पर दबाव बना तो पुलिस ने भी तुरंत ही शाहजहां शेख को खोजकर गिरफ्तार कर लिया।

आलमगीर के वकील राजा भौमिक ने कहा, शेख आलमगीर के लिए 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई थी। लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत की अनुमति दी है।#WATCH | West Bengal: Central Bureau of Investigation (CBI) brought Shajahan Sheikh's brother Sheikh Alomgir and two others- Mafaujar Molla and Sirajul Molla to the sub-divisional court in Basirhat.
विज्ञापन विज्ञापन
They were arrested in the Sandeshkhali ED assault case by the CBI. https://t.co/rWZvb63eLm pic.twitter.com/wCpAj93tPj — ANI (@ANI) March 17, 2024