फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP president Dilip Ghosh said - Shaheen Bagh protesters are being funded from abroad

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष घोष बोले- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को विदेशों से हो रही फंडिंग

Sun, 16 Feb 2020 09:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP president Dilip Ghosh said - Shaheen Bagh protesters are being funded from abroad
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दो महीने से ज्यादा दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी भी हो रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों को विदेशों से फंडिंग की जा रही है। घोष के इस बयान ने विवाद पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


दिलीप घोष ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली के शाहीन बाग और कोलकाता के पार्क सर्कस में अशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें विदेशी फंड से खरीदी गई बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


घोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरुष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं । उन्हें बिरयानी खिलाई जा रही है जो विदेशों से आए पैसे से खरीदी जा रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है। बृंदा करात और पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं । कुछ अशिक्षित महिलाएं अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं। वे लोग केवल उनके श्रोता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि जमीनी हकीकत के बारे में जिसे पता नहीं हो वह इन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से भगवा पार्टी की मानसिकता झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed