फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP president convoy stopped by police on way to trouble-torn Beldanga news and updates

WB: हिंसा प्रभावित बेलडांगा जा रहे थे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, पुलिस ने बेड़े को बीच में ही रोका, हिरासत में लिया

Wed, 20 Nov 2024 02:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 20 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

बेलडांगा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 17 लोग घायल हुए हैं। यह हिंसा शनिवार रात को तब भड़क उठी थी, जब कार्तिक पूजा के दौरान बनाए गए अस्थायी दरवाजे के बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले थे। पुलिस ने हिंसा के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी थी और इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
West Bengal BJP president convoy stopped by police on way to trouble-torn Beldanga news and updates
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार। - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 16 नवंबर को दो समूहों के बीच हुई झड़प का मुद्दा गरमा गया है। खासकर राजनीतिक स्तर पर हर तरफ इसकी चर्चा है। इस बीच बंगाल भाजपा के अध्यक्ष बुधवार को जब बेलडांगा जा रहे थे, तब उनके बेडे़ को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जब उन्होंने इसे लेकर सड़क पर ही धरना शुरू किया, तो पुलिस ने सुकांत को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इससे पहले सुकांत ने पुलिस के खिलाफ धरना देते हुए कहा था कि उन्हें अवैध तरीके से रोका गया। उन्हें एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोका गया है, जो कि अवैध है। उन्होंने कहा था कि वह बेलडांगा में भारत सेवाश्रम संघ के महाराज से मिलने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ममता बनर्जी के आदेश पर काम कर रही है।
विज्ञापन

 

बेलडांगा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 17 लोग घायल हुए हैं। यह हिंसा शनिवार रात को तब भड़क उठी थी, जब कार्तिक पूजा के दौरान बनाए गए अस्थायी दरवाजे के बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले थे। पुलिस ने हिंसा के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी थी और इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया।

क्षेत्र के हालात देखने जा रहे भाजपा नेता को पुलिस ने यह कहकर रोका कि वहां अभी प्रतिबंध लागू हैं और उनका दौरा अशांति पैदा कर सकता है। भाजपा नेता के काफिले को रोकने के लिए नादिया जिले के कृष्णानगर में बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा। इसके बाद सुकांत ने वहीं पर धरना शुरू कर दिया।

मजूमदार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "पुलिस ने कहा कि वहां निषेधाज्ञा लागू है, इसलिए मैं वहां नहीं जा सकता। उन्होंने मुझे बेलडांगा से 70 किलोमीटर पहले रोक लिया। हम वहां कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति खड़ी करने नहीं जा रहे। मैंने उन्हें कहा है कि हमें डीएम या एसपी ऑफिस तक पहुंचाया जाए। लेकिन वे हमें जाने ही नहीं दे रहे।"


वहीं, कृष्णानगर जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मजूमदार को एहतियातन रोका है, क्योंकि यह डर है कि मजूमदार के बेलडांगा जाने से इलाके में शांति भंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed