फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BJP MP George Baker allegedly attacked, beaten up and his car vandalized in Bardhaman

पश्चिम बंगाल में बीजेपी एमपी को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, कार को भी कर दिया तबाह

Sat, 24 Jun 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 24 Jun 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: BJP MP George Baker allegedly attacked, beaten up and his car vandalized in Bardhaman
पश्चिम बंगाल में बीजेपी एमपी को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, कार को भी कर दिया तबाह - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में बीजेपी सांसद को न सिर्फ पीटा गया, बल्कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन


बीजेपी सांसद जॉर्ज बेकर बर्धमान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गए थे। यहीं पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में बीजेपी सांसद और उनके साथी कार्यकर्ता घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज बेकर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन


टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय को आग के हवाले किया
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बेकर ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। घायलावस्था में उन्हें कलना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आए दिन तृणमूल कार्यकर्ताओं का तांडव देखने को मिलता रहता है। बीजेपी के कई नेता टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमलों का शिकार हो चुके हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी तृमणूल कार्यकर्ताओं के हमले का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed