बंगाल : भाजपा नेता मुकुल रॉय के रिश्तेदार ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी महौल गरम है। वहीं राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच नेता पर्टियां भी बदल रहे हैं।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बुधवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। इस नेता के बारे में तृणमूल का दावा है कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय का करीबी रिश्तेदार है।
पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से कुछ ही महीने पहले भाजपा नेता सृजन रॉय ऐसे समय में तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटे हैं, जब तृकां नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सृजन रॉय एवं दो अन्य को पार्टी का झंडा सौंपते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि वह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे, जो 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
बसु ने दावा किया कि सृजन रॉय मुकुल रॉय के रिश्तेदार हैं। कभी तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले मुकुल रॉय 2017 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सृजन के अलावा बंगाली अभिनेता एवं मॉडल निलांजन मजूमदार तथा अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश चटोपाध्याय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से कुछ ही महीने पहले भाजपा नेता सृजन रॉय ऐसे समय में तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटे हैं, जब पार्टी के कई नेता बागी होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
सृजन के अलावा बुधवार को बंगाली अभिनेता और मॉडल निलांजन मजूमदार तथा अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश चटोपाध्याय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं भाजपा ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह टीएमसी के किसी भी दागी नेता को अब पार्टी में शामिल नहीं करेगी। भाजपा में शामिल होने के लिए टीएमसी नेताओं को स्थानीय प्रशासन से एनओसी लेकर आना होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि भाजपा को टीएमसी की बी टीम बनने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।