फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal, BJP have challenge to repeat performance of Lok Sabha

पश्चिम बंगाल: भाजपा के सामने है लोकसभा का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

Sat, 27 Mar 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar रजनीश मिश्र, मेचदा (पूर्व मेदिनीपुर)।
रजनीश मिश्र, मेचदा (पूर्व मेदिनीपुर)। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 05:58 AM IST
सार

  • पहले चरण में बंगाल के सबसे पिछड़े जंगलमहल अंचल की 30 सीटों पर मतदान आज
  • पहले चरण में कुल 191 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

विज्ञापन
West Bengal, BJP have challenge to repeat performance of Lok Sabha
रैली में भीड़... - फोटो : BJP Twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल के बीच पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। कभी माओवादियों के गढ़ रहे जंगलमहल अंचल क्षेत्र में भाजपा के सामने 2019 के लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने से इस अंचल के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन


भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में सियासी तपिश के बीच जिन पांच जिलों में शनिवार को वोट पड़ेंगे, वे पश्चिम बंगाल के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में शुमार हैं। इस क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके भाजपा में जाने के बाद यहां तृणमूल कांग्रेस ने छत्रधर महतो पर अधिक भरोसा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: LIVE Bengal Election 2021 Phase 1 Voting Live Updates: बंगाल में पहले दौर का मतदान शुरू, 191 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी जमाने में प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी के संगठन पुलिस प्रताड़ना प्रतिरोध जनसमिति के नेता रह चुके हैं। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां टीएमसी का दबदबा रहा था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जंगलमहल अंचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करके सबको चौंका दिया था।

पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों में से 7 अनुसूचित जनजाति और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पहले चरण में कुल 191 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

इनमें 29 भाजपा, 29 तृणमूल कांग्रेस, 18 माकपा, 6 कांग्रेस, 4 भाकपा और 2 ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के हैं। तृणमूल कांग्रेस ने जॉयपुर से अपने उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने के बाद निर्दलीय को समर्थन दिया है। भाजपा ने एक सीट ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के लिए छोड़ी है।

ये भी पढ़ें- LIVE Assam Election 2021 Phase 1 Voting Live Updates: असम में पहले चरण का मतदान शुरू, डिब्रूगढ़ में लगी लोगों की लंबी लाइन

पीएम ने हर जिले में की रैली
प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार को थम गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ भाजपा नेताआें ने जमकर रैलियां कीं। पीएम मोदी ने पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में एक-एक रैली की।

गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं की सभाएं व रोड शो भी हुए। तृणमूल कांग्रेस भी प्रचार में पीछे नहीं रही। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने यहां कई रैलियां और रोड शो किए।

अभिनेत्री जून मालिया-बीरबहा मैदान में

पहले चरण में खड़गपुर और मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर ग्लैमर का तड़का लगा हुआ है। मेदिनीपुर से टीएमसी ने वहीं की बाशिंदी अभिनेत्री जून मालिया को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, झारग्राम से पार्टी ने संथाली समुदाय की अभिनेत्री बीरबहा हंसदा पर दांव लगाया है।

हंसदा का मुकाबला भाजपा नेता सुकुमार सतपति और माकपा उम्मीदवार मधुजा सेन रॉय से है। पुरुलिया जिले की बाघमुंडी सीट पर भाजपा ने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) के आशुतोष महतो को समर्थन दिया है।

उनका मुकाबला कांग्रेस के नेपाल महतो से है। टीएमसी ने बालरामपुर सीट से शांतिराम महतो को उम्मीदवार बनाया है। सालबनी से वाम मोर्चा ने पूर्व मंत्री सुशांत घोष को उतारा हैं। इससे सटे गरबेता से संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार तपन घोष चुनाव लड़ रहे हैं।

  • कुल सीट : 30
  • कुल मतदान केंद्र : 10,288
  • उम्मीदवारों की संख्या : 191
  • मतदाता : 73,80,492
  • सुरक्षा : 659 कंपनियां तैनात


पूर्व मेदिनीपुर जिला : पटाशपुर, कांथी उत्तर, भगवानपुर, खेजुरी, एगरा, रामनगर और कांथी दक्षिण
झाड़ग्राम : बिनपुर, नयाग्राम, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम
पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर खड़गपुर, गड़बेता, केशियरी, सालबनी, मेदिनीपुर, दांतन
पुरुलिया : बर्दवान, बलरामपुर, बाघमुंडी, जयपुर, पुरुलिया, मानबाजार, रघुनाथपुर, पारा, काशीपुर, बांकुड़ा छातना, रानीबांध, रायपुर, सालतोड़ा

मोदी ने पानी को बनाया मुद्दा, टीएमसी कोे अनाज वितरण योजना से आस

प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह ने इन क्षेत्रों में अपनी रैलियों में पानी को बड़ा मुद्दा बनाया। पुरुलिया में पाइप से जल आपूर्ति की योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में है। पीएम ने 18000 करोड़ की पीएम किसान योजना को लागू करने का भी वादा किया है। उधर, ममता ने यहां अनाज वितरण प्रणाली को और बेहतर करने व दुआरे सरकार (आपके द्वार पर सरकार) कार्यक्रम शुरू किया था। उन्होंने यहां के विकास व अल चिकि भाषा को लोकप्रिय बनाने का वादा किया है।


2016 : तृणमूल को 27 सीट
पहले चरण की 30 सीटों पर 91% मतदाता ग्रामीण व 9% शहरी क्षेत्र के हैं। 2016 के चुनाव में यहां की 27 सीटें टीएमसी ने जीती  थीं। दो सीट कांग्रेस व एक आरएसपी के खाते में गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतकर भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य उसी कामयाबी को दोहराने का है। लोकसभा चुनाव के बाद टीएमसी ने जोहार बंधु योजना जैसी योजनाओं से खोया जनाधार पाने की कोशिश की है। आदिवासी क्षेत्रों में खुद को मजबूत किया है। इसलिए भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed