फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assam Phase 1 Election: असम में प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग

Sat, 27 Mar 2021 09:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Sat, 27 Mar 2021 09:13 PM IST
खास बातें

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा की 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम छह बजे तक 76.92 फीसदी वोटिंग हुई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की। बता दें कि असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव। यहा पढ़िए असम चुनाव से संबंधित सभी अपडेट- 

विज्ञापन
assam assembly election 2021 live phase 1 voting percentage updates CM Sarbanand Sonowal fate will be decided
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:44 PM, 27-Mar-2021

असम में प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। आज कुल  76.92 फीसदी वोटिंग  हुई है।
06:03 PM, 27-Mar-2021

कांग्रेस और एआईयूडीएफ असम में रहने वाले भारतीयों को खतरे में डाल देगी : सर्बानंद सोनोवाल

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस और एआईयूडीएफ सत्ता में आती है, तो इनकी सरकार असम में रहने वाले भारतीयों को खतरे में डाल देगी और अवैध प्रवासियों को घुसपैठ करवाने का काम करेगी । 
विज्ञापन
05:04 PM, 27-Mar-2021

असम में शाम पांच बजे तक 72.14फीसदी वोटिंग हुई

चुनाव आयोग के मुताबिक,  असम में शाम पांच बजे तक 72.14 फीसदी वोटिंग हुई।
04:07 PM, 27-Mar-2021

असम में शाम चार बजे तक 62.26 फीसदी वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में शाम चार बजे तक 62.26 फीसदी वोटिंग हुई।
 
03:47 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट से चुनावी मैदान में

असम: पहले चरण में स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेस विधायक राना गोस्वामी से है।
03:09 PM, 27-Mar-2021

असम में दोपहर 3 बजे तक 49.38 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दोपहर 3 बजे तक 49.38 फीसदी वोटिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: पिछले साल बाढ़ से 70 हजार लोग हुए थे प्रभावित

सरकारी अनुमान के मुताबिक, असम में पिछले साल बाढ़ से करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए थे और शुरुआत में ही 84 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 26 लोग जमीन खिसकने की वजह से मारे गए थे। और तो और लाखों जानवर सैलाब में बह गए थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में असम की जनता को बाढ़ से निजाद दिलाना एक बड़ा व महत्वपूर्ण मुद्दा है। 
02:47 PM, 27-Mar-2021

असम: ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से हर साल मचती है तबाही

असम में ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से यहां हर साल तबाही मचती है। लाखों लोग प्रभावित होते हैं, कइयों की जान जाती हैं। पिछले साल ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से तकरीबन 2500 गांव डूब गए थे। 
02:39 PM, 27-Mar-2021

असम में ये है सबसे बड़ा मुद्दा

असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 126 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण में 47 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। असम के साथ जो सबसे बड़ा मुद्दा जुड़ा हुआ है, वह है बाढ़ का
02:22 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: 47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा किस्मत आजमा रहे

असम में 47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 24 भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस और असम गण परिषद (एजेपी) से 6-6 और एआईयूडीएफ से एक विधायक चुनावी रण में दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed