फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west Bengal BJP chief Dilip Ghosh would not contest Assembly elections 2021

बंगाल: चुनावी ताल नहीं ठोकेंगे भाजपा के दिलीप घोष, कदम पीछे खींचने के लिए बताई यह वजह

Thu, 18 Mar 2021 02:59 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 18 Mar 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
west Bengal BJP chief Dilip Ghosh would not contest Assembly elections 2021
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी दिलीप घोष ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका फोकस सिर्फ राज्य में पार्टी के चुनावी अभियान के नेतृत्व पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें राज्य के चुनावी अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में होंगे। 

विज्ञापन

दिलीप घोष ने दी यह जानकारी

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में भाजपा के बंगाल प्रभारी दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची में मेरा नाम नहीं होगा। राज्य का प्रभारी होने के नाते पार्टी ने मुझे चुनावी अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण तक उम्मीदवारों के नाम घोषित

बता दें कि भाजपा ने रविवार (14 मार्च) को 63 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जो तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में दावेदारी ठोकेंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और टीएमसी के पूर्व नेता राजीब बनर्जी भी शामिल हैं। इससे पहले भाजपा ने पहले दो चरण के चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों का एलान किया था। 

विज्ञापन

आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होंगे। यहां कुल 68 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों और 16 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं, राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा और आखिरी चरण के मतदान 27 अप्रैल को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed