फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Bharatiya Mazdoor Sangh angry over incidents of rape and murder, said Government should fix security

पश्चिम बंगाल : दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं से भारतीय मजदूर संघ नाराज, कहा- सुरक्षा तय करे सरकार

Sat, 08 May 2021 11:42 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 May 2021 11:42 PM IST
सार

भारतीय मजदूर संघ ने लगाया आरोप, पश्चिम बंगाल में उनके साथ जुड़े श्रमिकों के साथ हो रह अत्याचार, सहायता और सुरक्षा के लिए राज्यपाल और मुख सचिव को लिखा पत्र।

विज्ञापन
West Bengal: Bharatiya Mazdoor Sangh angry over incidents of rape and murder, said Government should fix security
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में उनके साथ जुड़ी महिला श्रमिकों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। संगठन से जुड़े अब तक एक हजार से अधिक श्रमिकों के घरों को जेसीबी मशीनों से तोड़ा जा चुका है तो अनेक महिलाओं के साथ दुर्व्यहार हुआ है। आरोप है कि हजार से अधिक श्रमिकों को अपने घर-बार छोड़कर दूसरी जगहों पर पलायन करना पड़ा है। भारतीय मजदूर संघ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ऐसे श्रमिकों की आर्थिक सहयता देने और उनकी सुरक्षा देने की मांग की है।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव बिनी कुमार सिन्हा ने अमर उजाला से कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से उनके संगठन से जुड़े लोगों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म तक किया जा रहा है तो लोगों के घर जला दिए गए हैं और उन्हें जेसीबी मशीनों से गिरा दिया गया है। नादिया, पश्चिमी मेदिनीपुर, सुंदर वन और शिवपुरी में हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से पत्र लिखकर ऐसे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की असंवेदनशीलता लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। अगर जल्दी ही इस पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति भयावह हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस स्थिति पर नियंत्रण करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed