ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का कटाक्ष, बोले- लोकसभा में टीएमसी हाफ, इस बार पूरी साफ
{"_id":"60444d9b8ebc3ee65001c2cd","slug":"west-bengal-assembly-election-live-updates-mamata-benerjee-and-narendra-modi-rally-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का कटाक्ष, बोले- लोकसभा में टीएमसी हाफ, इस बार पूरी साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 07 Mar 2021 03:49 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:49 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से अपनी पहली चुनावी रैली की हुंकार भरी। यहां रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और वामपंथ पर कटाक्ष किया और दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की स्कूटी का नंदीग्राम से गिरना तय है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस साल से राज्य में मां, माटी और मानुष की क्या स्थिति है, ये सबको पता है। यही नहीं ममता पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता का भरोसा तोड़ा और धोखा दिया है। यहां पढ़िए पीएम मोदी की रैली से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
रैली को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:43 PM, 07-Mar-2021
लोकसभा में टीएमसी हाफ, इस बार पूरी साफ - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने- चुप-चाप कॉमल छाप से कमाल किया। आपके एक वोट की ताकत कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है। इस बार आपको जोर से छाप, टीएमसी साफ के इरादे से आगे बढ़ना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में नारा दिया कि लोकसभा में टीएमसी हाफ और इस बार पूरी साफ।
03:40 PM, 07-Mar-2021
दीदी इतना गुस्सा क्यों, मुझे रावण, दानव तक कहा गया - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको याद होगा मेरे लिए क्या क्या कहा गया है। कभी रावण कहा गया, कभी दानव, कभी दैत्य तो कभी गुंडा कहा गया। दीदी, इतना गुस्सा क्यों? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना के मूल में ही बंगाली चिंतन है। भाजपा वो पार्टी है जिसकी स्थापना की प्रेरणा, बंगाल के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। भाजपा वो पार्टी है जिसके विचारों में बंगाल की महक है। भाजपा वो पार्टी है जिसके संस्कारों में बंगाल की परंपरा है।
विज्ञापन
03:37 PM, 07-Mar-2021
दीदी और उनके साथियों की नींद उड़ गई है - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे आप सभी दोस्त बताइए, दोस्ती चलेगी या तोलाबाजी? बहनों और भाइयों, आपके इसी जोश से दीदी और उनके साथियों की नींद उड़ी हुई है। तभी तो ये लोग कह रहे हैं कि इस बार - खेला होबे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि बिना किसी डर से भाजपा को वोट दें। बंगाल विकास चाहता है और इसके लिए वोट जरूर करें।
03:35 PM, 07-Mar-2021
कोरोना काल में अपने गरीब दोस्तों की मदद की - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया में सबको परेशान किया लेकिन मेरे ये गरीब दोस्त ही थे, जो बहुत परेशान हुए। जब कोरोना आया तो मैंने अपने हर दोस्त को मुफ्त में राशन दिया, मुफ्त गैस सिलिंडर दिया और करोड़ों रुपए बैंक खाते में जमा करवाए। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कोरोना वैक्सीन इतनी महंगी है। लेकिन मैंने अपने दोस्तों के लिए सरकारी अस्पताल में मुफ्त में टीका लगाने का प्रबंध किया।
03:26 PM, 07-Mar-2021
बंगाल में विकास का काम किया जाएगा - पीएम
प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते छह साल में केंद्र सरकार की हर योजना के केंद्र में हमारी बेटियां और माताएं, बहनें रही हैं। आज गरीब को अपना पक्का घर भी मालकिन के नाम से ही मिल रहा है। घर घर शौचालय बनें, इज्जत घर बनें, तो बहन -बेटियों को ही सम्मान मिला। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 4 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खोले गए, इसमें आधे से ज्यादा खाते महिलाओं के ही हैं। हमने जब मुद्रा लोन देकर नए अवसर दिए, तो इसका भी लाभ लेने वाली 75% महिलाएं ही हैं।
03:23 PM, 07-Mar-2021
टीएमसी यहां के गरीबों, महिलाओं और बच्चों की गुनहगार है या नहीं - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि क्या गरीब की चिंता करना, उसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य नहीं है? या हम इस पर भी राजनीति करेंगे? लेकिन अफसोस, टीएमसी सरकार यही कर रही है। हर घर जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार जो पैसे भेज रही है, उसका बहुत बड़ा हिस्सा आज तक यहां की सरकार खर्च ही नहीं कर पाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां इस ब्रिगेड ग्राउंड से पूरे बंगाल के लोगों से पूछता हूं- क्या टीएमसी सरकार बंगाल के गरीबों, यहां की महिलाओं, यहां के बच्चों की गुनहगार है कि नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 07-Mar-2021
ममता की स्कूटी ने नंदीग्राम में गिरना तय किया है - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि दीदी, आप बंगाल की ही नहीं आप तो भारत की बेटी हैं! कुछ दिन पहले जब आपने स्कूटी संभाली, तो सभी प्रार्थना कर रहे थे कि आप सकुशल रहें! अच्छा हुआ आप गिरी नहीं, नहीं तो जिस राज्य में वो स्कूटी बनी है, उस राज्य को ही अपना दुश्मन बना लेतीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपकी स्कूटी भवानीपुर जाने की बजाय नंदीग्राम की तरफ मुड़ गई। दीदी, हम तो हर किसी का भला चाहते हैं, हम नहीं चाहते किसी को चोट आए। लेकिन जब स्कूटी ने नंदीग्राम में ही गिरना तय किया, तो हम क्या करें।
03:17 PM, 07-Mar-2021
ममता एक ही भतीजे की बुआ बनकर क्यों रह गईं - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी आज पश्चिम बंगाल के नौजवान, यहां के बेटे-बेटियां आपसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने आपको दीदी की भूमिका में चुना था लेकिन आपने खुद को एक ही भतीजे की बुआ तक सीमित क्यों कर दिया? पीएम मोदी ने कहा कि आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना? बंगाल के लाखों भतीजे-भतीजियों की आशाओं के बजाय आप अपने भतीजे का लालच पूरा करने में क्यों लग गईं? आप भी भाई-भतीजावाद के उन कांग्रेसी संस्कारों को छोड़ नहीं पाईं, जिनके खिलाफ आपने बगावत की थी।
03:15 PM, 07-Mar-2021
मां, माटी और मानुष की स्थिति क्या है, सब जानते हैं - पीएम
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि वामपंथियों के विरुद्ध ममता दीदी ने पोरिवर्तन का नारा दिया था। पश्चिम बंगाल से मां, माटी, मानुष के लिए काम करने का वादा किया था। पिछले 10 साल से यहां टीएमसी की सरकार है, क्या सामान्य बंगाली परिवार के जीवन में वो परिवर्तन आया जिसकी उसे अपेक्षा थी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बंगाल का मानुष परेशान है, वो अपनी आंखों के सामने अपनों का खून बहता देखता है। वो अपनों को अपनी आंखों के सामने लुटते हुए देखता है। वो अपनों को इलाज के अभाव में दम तोड़ते हुए देखता है। पूरा बंगाल अब एक स्वर में कह रहा है- आर नॉय औन्नॉय।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बंगाल का मानुष परेशान है, वो अपनी आंखों के सामने अपनों का खून बहता देखता है। वो अपनों को अपनी आंखों के सामने लुटते हुए देखता है। वो अपनों को इलाज के अभाव में दम तोड़ते हुए देखता है। पूरा बंगाल अब एक स्वर में कह रहा है- आर नॉय औन्नॉय।
03:09 PM, 07-Mar-2021
प्रधानमंत्री मोदी का ममता और वामपंथ पर तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि आजादी के नारे पर कांग्रेस सत्ता में आई थी। आजादी के बाद कुछ समय काम हुआ, लेकिन फिर बंगाल पर वोटबैंक की राजनीति हावी होती चली गई। इस राजनीति को वामपंथियों ने और बढ़ाया और नारा दिया- "कांग्रेसेर कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ!
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे ही नारों के दम पर वामपंथी सत्ता में आए, लगभग तीन दशक तक सत्ता संभाली। आज उस काले हाथ का क्या हुआ? जिस हाथ को वामपंथी काला समझते थे, वो आज सफेद कैसे हो गया? जिस हाथ को तोड़ने की बात करते थे, आज उसी का आशीर्वाद लेकर वो चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे ही नारों के दम पर वामपंथी सत्ता में आए, लगभग तीन दशक तक सत्ता संभाली। आज उस काले हाथ का क्या हुआ? जिस हाथ को वामपंथी काला समझते थे, वो आज सफेद कैसे हो गया? जिस हाथ को तोड़ने की बात करते थे, आज उसी का आशीर्वाद लेकर वो चल रहे हैं।