फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi

West Bengal Election Schedule: बंगाल में कितने चरण में होंगे चुनाव, क्या हैं चुनाव की तारीखें, जानें सबकुछ

Sun, 15 Mar 2026 04:58 PM IST
Kirtivardhan Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Sun, 15 Mar 2026 04:58 PM IST
सार

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Date 2026: पश्चिम बंगाल में पिछली बार आठ चरण में मतदान हुए थे। राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच वोटिंग की गई थी। वहीं, इस बार आयोग ने सिर्फ दो चरणों में ही मतदान का कार्यक्रम रखा है। सभी राज्यों और पुदुचेरी में एक साथ चार मई को मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi
पश्चिम बंगाल में चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आज चुनाव की तारीखों का एलान हो गया। निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में चरणबद्ध तरीके से अधिसूचना जारी होने से लेकर नामांकन दाखिल करने और मतदान की तारीख से लेकर मतगणना की तारीख जारी कर दी। इसके मुताबिक, बंगाल में इस बार सिर्फ दो चरणों में ही चुनाव कराया जाएगा। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को राज्य में मतदान होगा। वहीं, चार मई को मतगणना तय की गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पिछली बार आठ चरण में मतदान हुए थे। राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच वोटिंग की गई थी। इसके बाद 2 मई 2021 को सभी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतगणना कराई गई थी। 
विज्ञापन

क्या रहे थे पश्चिम बंगाल में पिछली बार के नतीजे?
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की, लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह रही कि बंगाल के इतिहास में पहली बार कांग्रेस और कम्युनिस्ट (वामपंथी) पार्टी का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 77 सीटों के साथ राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी।

इस चुनाव में टीएमसी का नारा "खेला होबे" (खेल शुरू हो गया है) पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि टीएमसी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, लेकिन खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम की हॉट-सीट पर अपने पूर्व सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed