फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021 mithun chakraborty join bjp and campaign for pm modi

पश्चिम बंगाल : मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने पर दिलीप घोष ने दिया यह जवाब

Sun, 07 Mar 2021 11:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 07 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 mithun chakraborty join bjp and campaign for pm modi
दिलीप घोष - फोटो : ANI

आज कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड तैयार कर दिया गया है और वहां भीड़ भी जुटने लगी है। ऐसा बताया जा रहा है हिंदी और बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं मिथुन चक्रवर्ती को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बयानों में समानता नहीं है। मिथुन चक्रवर्ती रविवार को भाजपा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष अलग-अलग बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से जब मिथुन चकवर्ती के भाजपा में शामिल होने पर पूछा गया तो वह बोले कि पहले उन्हें भाजपा में शामिल होने दीजिए, अभी मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। वहीं इस पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे और भाजपा के लिए प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप घोष ने कहा कि हमने सुना है कि वो प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं, इसके अलावा मेरे पास इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है। वहीं रविवार को बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे और हमारी पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 10 साल में बंगाल को काफी पीछे कर दिया है। ममता बनर्जी अब नाटक कर रही हैं। काम करने का समय खत्म हो गया है। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जो लोग बंगाल के लिए काम करना चाहते हैं हम उन्हें अपने साथ लेकर बंगाल का परिवर्तन करेंगे।




पश्चिम बंगाल के चुनावों की तारीखों के एलान के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed