फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly election 2021, kailash vijayvargiya attack on mamata banerjee

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया ममता दीदी के 'खेला' का मतलब, चुनाव आयोग से भी की शिकायत

Thu, 04 Mar 2021 06:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly election 2021, kailash vijayvargiya attack on mamata banerjee
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी खेला करेंगी, खेला क्या होता है? मतलब पोलिंग बूथ पर कब्जा, मतदाताओं को डराना, निष्पक्ष चुनाव न होना। ये सब खेला करने की कोशिश टीएमसी करना चाहती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने सारी जानकारियों से चुनाव आयोग को अवगत कराया है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ममता दीदी ने षड्यंत्र करते हुए 128 नगर पालिका और नगर निगम में टीएमसी के नेताओं को प्रशासक नियुक्त कर दिया, संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासक बनाकर सारी नगरपालिकाओं को अपने कब्जे में ले रखा है। इससे लगभग 2 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed