{"_id":"6049404a8ebc3edf6145166c","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-cm-mamta-banerjee-injured-during-election-campaign-accused-of-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सीएम ममता चुनाव प्रचार के दौरान जख्मी, साजिश का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सीएम ममता चुनाव प्रचार के दौरान जख्मी, साजिश का लगाया आरोप
Thu, 11 Mar 2021 03:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नंदीग्राम।
एजेंसी, नंदीग्राम।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:42 AM IST
विज्ञापन
घायल हुईं ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जब यह घटना हुई तो उनके साथ कोई स्थानीय पुलिसकर्मी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा था कि बुधवार की रात वह नंदीग्राम में गुजारतीं, लेकिन चोट के कारण उन्हें कोलकाता लाया गया है। चुनाव प्रचार के लिए पिछले दो दिनों से वह पूरबा मेदिनीपुर जिले में ही थीं।
विज्ञापन
चुनाव से पहले नाटक कर रहीं ममता : विजयवर्गीय
इस घटना पर भाजपा का कहना है कि चुनावों से पहले ममता नाटक कर रही हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनता की सहानुभूति पाने के लिए ममता ऐसे आरोप लगा रही हैं। उन्हें पता है कि जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह चंडी पाठ कर रही थीं, आज नाटक कर रही हैं।
बंगाल भाजपा ने कहा, मैं 6 साल से यहां राजनीति कर रहा हूं। जिस प्रकार से ममता पुलिस से घिरी होती हैं, उन पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा माहौल है कि उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कोई हमला नहीं करता।
शुभेंदु बोले- ममता ने गलत चंडी पाठ किया
चंडी पाठ पर भाजपा ने ममता पर हमला बोला है। नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने गलत मंत्रोच्चार कर बंगाल की संस्कृति का बार-बार अपमान किया है। इससे पहले उन्होंने कई बार भगवान राम का अपमान किया। जो बंगाल का अपमान करते हैं, उनको बंगाल की जनता नहीं चाहती।