Assembly Election Live: बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और राज्य में अपनी सत्ता जमाने के लिए राजनैतिक पार्टियां हर संभव प्रयास कर रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। वहीं बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। वहीं टीएमसी को एक और झटका देते हुए पार्टी के सांसद शिशिर अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सारदा घोटाला मामले में टीएमसी सांसद मदन मित्रा प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे हैं। इसके अलावा आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम में चुनावी रैली की। यहां के तिनसुकिया में राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा असम को नागपुर से चलाना चाहती है। चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
#WATCH: BJP workers sloganeer and vandalise party office in Malda, demanding a candidate of their choice in the Assembly constituency, for #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/58fFJxq55b
— ANI (@ANI) March 19, 2021
सरमा ने भरा नामांकन, जालुकबाड़ी सीट से लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। रोड-शो के दौरान सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा और बेटा नादिल भी था। इससे पहले, शुक्रवार की सुबह हिंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी ने कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।
स्वपन दास गुप्ता ने तारकेश्वर से भरा नामांकन
दो दिन असम और बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी
गलत जानकारी देने वाले अभियान चला रहीं ममता: भाजपा महासचिव
भूपेंदर यादव ने आगे कहा कि हमले चुनाव आयोग के सामने दो और मुद्दे उठाए हैं। इनमें से पहला बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर हुए हमले समेत पिछले कुछ सप्ताहों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस हिंसा का सामना करना पड़ा वह शामिल है। दूसरा मुद्दा जो उठाया वह केंद्रीय बलों की तैनाती का है। भाजपा महासचिव कहा कि उन्हें (केंद्रीय बलों को) पोलिंग बूथ पर तैनात करना चाहिए जिससे वह मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर सकें।
असम: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला
BJP wants to run Assam from Nagpur. They want outsiders to come & take what is yours as they took your airport. We want to run Assam from Assam only. Our CM will work after listening to the people of Assam & would have nothing to do with Nagpur: Congress' Rahul Gandhi in Tinsukia pic.twitter.com/rGMnn0ow5A
— ANI (@ANI) March 19, 2021
लोकतंत्र नहीं चाहतीं ममता बनर्जी: दिलीप घोष
They (TMC) didn’t let people file nomination for Panchayat elections or cast vote. Everybody is aware that who is rigging votes. Municipality elections are pending for 2 years. She does not want democracy: BJP chief Dilip Ghosh in East Midnapore, West Bengal pic.twitter.com/YsyTRv9Q7o
— ANI (@ANI) March 19, 2021
चुनाव आयोग से मिले टीएमसी सांसद, चुनाव पर कही ये बात
तमिलनाडु: एआईएडीएमके ने विधायक को पार्टी से निकाला
तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने पेरुंडुराई से विधायक थोपू वेंकटछलम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया। एआईएडीएमके ने शुक्रवार को बताया कि थोपी वेंकटछलम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पेरुंडुराई विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को नामांकन भरा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।Perundurai MLA Thopu Venkatachalam has been expelled from AIADMK for acting against party policy. He had filed his nomination as an independent candidate from Perundurai Assembly constituency, yesterday: AIADMK
— ANI (@ANI) March 19, 2021