फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Chessboard After women BJP now aims to woo the youth through cash-transfer schemes what is strategy

सियासी चौसर: महिलाओं के बाद अब युवाओं को भी नकदी योजनाओं के सहारे साधेगी भाजपा, किस रणनीति पर काम?

Tue, 01 Sep 2026 09:17 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 01 Sep 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
Political Chessboard After women BJP now aims to woo the youth through cash-transfer schemes what is strategy
जेन जी के लिए भाजपा की सियासी रणनीति (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

एक दशक से नकदी योजना के केंद्र में रही महिलाओं के बाद अब युवाओं को लुभाने की तैयारी हो रही है। जेन जी आंदोलन के प्रभाव से चौकन्ने सियासी दल अब करीब एक चौथाई आबादी को लुभाने के लिए नकदी योजनाओं का लाभ देने पर विचार कर रहे हैं। भाजपा ने चुनावी राज्यों को महिलाओं के साथ युवाओं को भी नकदी योजनाओं के केंद्र में रखने के लिए रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता का वैकल्पिक मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दरअसल चुनावी राज्यों में 18 से 29 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं की हिस्सेदारी 20 फीसदी से ज्यादा है। यूपी में 20 फीसदी, उत्तराखंड में 17.5 फीसदी, गोवा में 17 फीसदी, मणिपुर में 22 फीसदी और पंजाब में 21 फीसदी युवा मतदाता हैं, ऐसे में सभी दल इस वर्ग को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन


युवाओं पर कैसे बरसेगा धन
भाजपा पहले से जारी बेरोजगारी भत्ते व अन्य योजनाओं की राशि बढ़ाने, शिक्षा ऋण आसान बनाने, कोचिंग की निशुक्ल सुविधा शुरू करने वाली है।

  • चुनावी राज्यों को साल के अंत तक खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए युद्धस्तर पर भर्ती अभियान को अंतिम रूप देने का भी निर्देश दिया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पंजाब की आप सरकार भी स्टार्टअप के लिए कम ब्याज पर ऋण, ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने जैसे कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed