फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़

Fri, 19 Mar 2021 08:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 19 Mar 2021 08:33 PM IST
खास बातें

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और राज्य में अपनी सत्ता जमाने के लिए राजनैतिक पार्टियां हर संभव प्रयास कर रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। वहीं बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। वहीं टीएमसी को एक और झटका देते हुए पार्टी के सांसद शिशिर अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सारदा घोटाला मामले में टीएमसी सांसद मदन मित्रा प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे हैं। इसके अलावा आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम में चुनावी रैली की। यहां के तिनसुकिया में राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा असम को नागपुर से चलाना चाहती है। चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
west bengal assam tamil nadu assembly election live updates rahul gandhi rally in assam today
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालदा में पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़ - फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)

लाइव अपडेट

08:24 PM, 19-Mar-2021
पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। ये कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में अपनी पसंद के प्रत्याशी की मांग कर रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथापाई भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ दीं और वहीं बैठकर नारे लगाने लगे।
 
 
07:47 PM, 19-Mar-2021

सरमा ने भरा नामांकन, जालुकबाड़ी सीट से लड़ेंगे चुनाव

नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के समन्वयक और असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वह जालुकबाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र भरने जा रहे सरमा के साथ समर्थकों का हुजूम था। उन्होंने सेनाराम फील्ड से कामरूप के मेट्रोपोलिटन उपायुक्त कार्यालय तक बड़ी रैली निकाली।

उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। रोड-शो के दौरान सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा और बेटा नादिल भी था। इससे पहले, शुक्रवार की सुबह हिंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी ने कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
07:40 PM, 19-Mar-2021

स्वपन दास गुप्ता ने तारकेश्वर से भरा नामांकन

स्वपन दास गुप्ता ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा। उन्होंने इसी सप्ताह राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।
07:18 PM, 19-Mar-2021

दो दिन असम और बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी। वह रविवार और सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं शनिवार को बंगाल के खड़गपुर और असम के छाबुआ में रैलियों को संबोधित करूंगा। इस दौरान में भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में विस्तार से बताऊंगा। यह साफ है कि आने वाले चुनावों में दोनों राज्य एनडीए की सरकार चाहते हैं।
06:29 PM, 19-Mar-2021

गलत जानकारी देने वाले अभियान चला रहीं ममता: भाजपा महासचिव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंदर यादव ने शुक्रवार को बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गलत जानकारी देने वाले अभियान चला रही हैं और भाजपा नेताओं खासकर गृह मंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। उन्होंने भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग का अपमान किया है। मैंने चुनाव आयोग से इस मामले में नोटिस जारी करने की और ममता बनर्जी से झूठ बोलने पर स्पष्टीकरण मांगने की मांग की है।

भूपेंदर यादव ने आगे कहा कि हमले चुनाव आयोग के सामने दो और मुद्दे उठाए हैं। इनमें से पहला बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर हुए हमले समेत पिछले कुछ सप्ताहों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस हिंसा का सामना करना पड़ा वह शामिल है। दूसरा मुद्दा जो उठाया वह केंद्रीय बलों की तैनाती का है। भाजपा महासचिव कहा कि उन्हें (केंद्रीय बलों को) पोलिंग बूथ पर तैनात करना चाहिए जिससे वह मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर सकें।
05:37 PM, 19-Mar-2021

असम: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम में भाजपा पर हमला बोला। राज्य के तिनसुकिया में कांग्रेस नेता ने एक कार्यक्रम में कहा, 'भाजपा असम को नागपुर से चलाना चाहती है। वह चाहते हैं कि बाहरी लोग आएं और जो आपका है उसे अपने कब्जे में ले लें, जैसे उन्होंने आपका एयरपोर्ट लिया।' उन्होंने कहा कि हम असम को केवल असम से चलाना चाहते हैं। हमारा मुख्यमंत्री असम की जनता की बात सुनने के बाद काम करेगा और उसका नागपुर से कोई लेना-देना नहीं होगा। बता दें कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:17 PM, 19-Mar-2021

लोकतंत्र नहीं चाहतीं ममता बनर्जी: दिलीप घोष

बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने पूर्वी मिदनापुर में शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लोगों को पंचायत चुनावों के लिए नामांकन नहीं भरने दिया या वोट नहीं डालने दिए। सब जानते हैं कि वोट के साथ गड़बड़ी कौन कर रहा है। नगर पालिका के चुनाव दो साल से लंबित हैं। वह (ममता बनर्जी) लोकतंत्र नहीं चाहती हैं।
 
 
04:42 PM, 19-Mar-2021

चुनाव आयोग से मिले टीएमसी सांसद, चुनाव पर कही ये बात

पश्चिम बंगाल में मतदान केंद्रों के 100 मीटर के भीतर राज्य पुलिस के कर्मियों को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं देने के चुनाव आयोग के कथित फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव निकाय से मिला। सांसदों ने यह आरोप लगाया कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव 'वास्तविकता से बहुत दूर' होता जा रहा है। सौगत रॉय, यशवंत सिन्हा, मोहम्मद नदीमुल हक, प्रतिमा मंडल और महुआ मोइत्रा सहित टीएमसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के कदम को 'पक्षपातपूर्ण' बताया।
04:27 PM, 19-Mar-2021

तमिलनाडु: एआईएडीएमके ने विधायक को पार्टी से निकाला 

तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने पेरुंडुराई से विधायक थोपू वेंकटछलम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया। एआईएडीएमके ने शुक्रवार को बताया कि थोपी वेंकटछलम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पेरुंडुराई विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को नामांकन भरा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
 

 
04:07 PM, 19-Mar-2021

ममता को मां, माटी और मानुष पर बात करने का अधिकार नहीं: शिवराज

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के पताशपुर में भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, आपने (ममता बनर्जी) इस धरती को खून से रंग दिया है। 130 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की यहां मौत हुई है। आपको 'मां, माटी और मानुष' के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed