चुनावी हलचल : कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली गई, बंगाल में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामों का एलान
{"_id":"60582afe3a8d0b06c53a55dc","slug":"west-bengal-assam-tamil-nadu-assembly-election-live-updates-bjp-release-manifesto-for-bengal-and-many-more-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल : कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली गई, बंगाल में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 22 Mar 2021 10:44 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:44 PM IST
खास बातें
पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इधर असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली की। वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य में वाम की सरकार बने, इस पर ही जोर देना चाहिए। पांचों राज्यों के चुनाव से जुड़े सभी संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कमल हासन की गाड़ी की तलाशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:14 PM, 22-Mar-2021
कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची की जारी
कांग्रेस ने बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है।Congress releases a list of two candidates for #WestBengalElections. pic.twitter.com/RHsEbNlxjA
— ANI (@ANI) March 22, 2021
09:32 PM, 22-Mar-2021
कांग्रेस का असम में एलान- 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुवाहाटी में कहा कि हम असम में 200 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। दुर्भाग्य की बात यह है कि असम की भाजपा सरकार 6.15 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेच रही है, जो अपने आप में अन्याय है।
विज्ञापन
09:29 PM, 22-Mar-2021
कमल हासन की गाड़ी की तलाशी
चुनाव उड़न दस्ते ने आज तंजावुर जिले में मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली। कमल हासन त्रिची में एक सार्वजनिक बैठक के लिए जा रहे थे।
07:28 PM, 22-Mar-2021
आईएसएफ नेता के घर में लगाई गई आग, टीएमसी पर आरोप
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में आईएसएफ के एक नेता के घर पर आग लगा दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि भांगोर पुलिस थाना क्षेत्र के शापा में यह घटना हुई, लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आईएसएफ ने आरोप लगाया कि अजित मोल्ला के घर पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आग लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
07:20 PM, 22-Mar-2021
कांग्रेस ने बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तीसरे चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर06:31 PM, 22-Mar-2021
भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
06:25 PM, 22-Mar-2021
मतदान के दिन से 72 घंटे पहले बाइक रैलियों पर रोक के आदेश
निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन और इससे 72 घंटे पहले चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों में ‘बाइक रैलियों’ पर सोमवार को रोक लगाने का निर्देश जारी किया। आयोग ने यह कदम इन खबरों के बीच उठाया है कि ‘‘समाज विरोधी तत्व’’ बाइक का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने के लिए करते हैं।
चुनावी राज्यों-पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी निर्देश में निर्वाचन आयोग ने रेखांकित किया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर समाज विरोधी तत्व मतदान के दिन से पहले या मतदान के दिन बाइक का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने के लिए करते हैं।
चुनावी राज्यों-पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी निर्देश में निर्वाचन आयोग ने रेखांकित किया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर समाज विरोधी तत्व मतदान के दिन से पहले या मतदान के दिन बाइक का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने के लिए करते हैं।
05:35 PM, 22-Mar-2021
बर्दवान विस्फोट मामले में चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगी रिपोर्ट
निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बर्दवान जिले में विस्फोट की घटना को लेकर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस घटना में आज यानि सोमवार को एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
05:30 PM, 22-Mar-2021
मुख्य चुनाव आयुक्त बंगाल में चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा अपनी टीम के साथ बंगाल जाएंगे जहां वे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
05:04 PM, 22-Mar-2021
सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है केंद्र सरकारः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर