फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly Election 2021, Rahul Gandhi in kochi targets center on rising prices of petrol and diesel

केरल: कोच्चि में बोले राहुल गांधी- सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही केंद्र

Tue, 23 Mar 2021 02:52 AM IST
संजीव कुमार झा एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 02:52 AM IST
सार

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
  • अर्थव्यवस्था की हालत चरमराने के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया

विज्ञापन
Kerala Assembly Election 2021, Rahul Gandhi in kochi targets center on rising prices of petrol and diesel
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है। स्वायत्त महिला कॉलेज सेंट टेरेसा की छात्राओं से यहां बातचीत करते हुए गांधी ने अर्थव्यवस्था की हालत चरमराने के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के लिए केरल पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समस्या कुछ और वक्त तक जारी रहेगी, क्योंकि कुप्रबंधन काफी ज्यादा और गहरा है। उन्होंने कहा कि लोगों के हाथ में अधिक पैसा देना इस संकट से निकलने का एकमात्र तरीका है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है और कह रही है अधिक उत्पादन करो।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद पेट्रोल व डीज़ल के मूल्य में वृद्धि को लेकर किए गए सवाल पर गांधी ने कहा कि हमारा मानना है कि अर्थव्यवस्था को शुरू करने का तरीका यह है कि उपभोग शुरू किया जाए। लोगों को पैसा देने से वे चीज़ों का उपभोग करना और सामान खरीदना शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था को बहुत क्षति पहुंची है। यह पहले से कमजोर थी। इसके बाद, जब कोविड-19 महामारी आई तो अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ढह गई।

गांधी ने कहा कि अर्थव्यवस्था नहीं चलने की वजह से सरकार के पास पैसा नहीं है। वे कर और पैसा नहीं जुटा पा रहे हैं। इसलिए वे अब आपकी जेब से पेट्रोल और डीजल के लिए जबरन पैसा ले रहे हैं और सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के काम करने के लिए सद्भावना का माहौल होना अनिवार्य है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपको सद्भाव, शांति और सुकून की जरूरत है और आपको एक रणनीति चाहिए। इसी वजह से समस्या है।

महिलाएं पुरुषों से अधिक शक्तिशालीपर बनाया जाता है मूर्ख : राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली है लेकिन उन्हें पुरुषों द्वारा मूर्ख बनाया जाता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि वह कैसे अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

सेंट टेरेसा कॉलेज फॉर वुमेन की छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाएं यह जानती ही नहीं है कि कैसे उनकी शक्ति काम करती है और उनकी शक्ति कहां से आती है? और यही उनकी सशक्तीकरण का प्रमुख बिंदु है। उन्होंने समाज में पुरुषों और महिलाओं के एक समान होने की एक छात्रा की बात से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज महिलाओं से बहुत बुरी तरह से व्यवहार करता है। यह आपका हर दिन अपमान करता है। आप जो करना चाहते हो, समाज वह नहीं करने देता है। समाज आप पर हमला करता है, इसलिए आपको अपने अंदर से ताकत पैदा करनी होगी।


छात्राओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस
50 वर्षीय कांग्रेस नेता से एक छात्रा ने कहा कि मैंने सुना है आपको आकिदो मार्शल आर्ट्स आती है। क्या आप हमें सेल्फ डिफेंस की कुछ तकनीक सिखा सकते हैं? कोई किसी लड़की का हाथ खींचे तो हम क्या करें? इस पर उन्होंने दो वालंटियर्स को मंच पर बुलाया और एक खास पोजिशन में बैठने को कहा। फिर उन्होंने कुछ लड़कियों को बुलाया और एक पूरी एक्सरसाइज के जरिए उन्हें सेल्फ डिफेंस सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed